फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Heroes of ‘Mini India’ Bhabanipur: Rajasthan Leaders Laid the Ground for Suvendu’s Victory

'मिनी इंडिया' भवानीपुर के नायक: शुभेंदू जीते लेकिन राजस्थान के इन नेताओं ने बिछाए ममता को मात देने वाले मोहरे

Tue, 05 May 2026 10:10 AM IST
Sourabh Bhatt Sourabh Bhatt
Updated Tue, 05 May 2026 10:10 AM IST
सार

भवानीपुर सीट पर BJP की जीत में राजस्थान और मारवाड़ी फैक्टर अहम रहा। राजेंद्र राठौड़ और संघ के सोमकांत शर्मा ने बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट संभाला। हिंदी-मारवाड़ी वोटरों को साधने और मजबूत संगठनात्मक रणनीति ने चुनावी माहौल बदलने में बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Heroes of ‘Mini India’ Bhabanipur: Rajasthan Leaders Laid the Ground for Suvendu’s Victory
भवानीपुर सीट पर राजस्थानी फैक्टर ने बदला खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि बंगाल में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे शुभेंदू अधिकारी की जीत के पीछे राजस्थान और राजस्थानी फैक्टर का रोल अहम रहा। वे न सिर्फ बंगाल में बीजेपी का चेहरा थे बल्कि उन्होंने ममता बनर्जी को उनके गढ़ में मात दी। शुभेंदू का पूरा चुनावी कैंपेन राजस्थान के नेताओं के जिम्मे था। वहीं यहां के चुनावी नतीजों पर मारवाड़ी और हिंदी भाषी वोटरों की भूमिका अहम रही। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की इस सबसे चर्चित और हाईप्रोफाइल भवानीपुर सीट पर बीजेपी की सियासी रणनीति की चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा है। इस सीट की पूरी चुनावी जिम्मेदारी राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ को सौंपी गई थी। राठौड़ इस सीट पर बीजेपी की तरफ से प्रभारी लगाए गए थे। राठौड़ का दावा है कि भाजपा ने बूथ स्तर तक माइक्रो-मैनेजमेंट और संगठनात्मक रणनीति के दम पर टीएमसी के मजबूत गढ़ में माहौल बदल दिया।

विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ के साथ इस सीट पर राजस्थान से गए एक और रणनीतिकार की अहम भूमिका रही। आरएसएस की तरफ से बंगाल भेजे गए राजस्थान के संघ पदाधिकारी सोमकांत शर्मा ने भी पूरे चुनाव में माइक्रो मैनेजमेंट संभाला। इस चुनावों में उनकी क्या भूमिका रही इसका अंदाजा एक तस्वीर बयां करती है जिसमें बंगाल में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदू अधिकारी ने निर्वाचन सर्टिफिकेट की कॉपी सबसे पहले उन्हें सौंपी। 
विज्ञापन


शुभेंदू अधिकारी ने चुनावी जीत के बाद राजेंद्र राठौड़ को धन्यवाद दिया। राजेंद्र राठौड़ से जब चुनावी रणनीति को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि  जब उन्होंने भवानीपुर में चुनावी कामकाज संभाला, तब वहां भय और दबाव का माहौल था। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं और सत्ता के दबाव के कारण आम लोग खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे थे। भाजपा ने सबसे पहले मतदाताओं के मन से डर खत्म करने की रणनीति पर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी भाषी वोटरों पर विशेष फोकस
राठौड़ ने बताया कि भाजपा ने भवानीपुर में गुजराती, राजस्थानी और अन्य हिंदी भाषी समुदायों को एकजुट करने पर खास ध्यान दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और स्थानीय विकास के मुद्दे उठाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से पूछा कि जिस सीट ने राज्य को मुख्यमंत्री दिया, वहां सड़कों, नालियों और बुनियादी सुविधाओं के लिए क्या काम हुआ। भाजपा का मानना है कि स्थानीय विकास को लेकर असंतोष ने चुनावी माहौल बदलने में बड़ी भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा का सीएम कौन?: 9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, समिक भट्टाचार्य ने दिया बड़ा अपडेट

भवानीपुर: ‘मिनी इंडिया’ सीट जहां हिंदी-मारवाड़ी वोटर्स ने बदला चुनावी गणित
कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट को पश्चिम बंगाल की सबसे सामाजिक रूप से विविध सीटों में गिना जाता है। यही वजह है कि इसे अक्सर मिनी इंडिया कहा जाता है। इस सीट पर बंगाली मतदाताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में हिंदी, मारवाड़ी, गुजराती, पंजाबी और बिहारी समुदाय का प्रभाव भी देखने को मिलता है। राजनीतिक दलों की रणनीति में भी गैर-बंगाली वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक, भवानीपुर में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 2 लाख से 2.06 लाख के बीच है। इनमें लगभग 34 से 40 प्रतिशत मतदाता गैर-बंगाली हिंदू समुदाय से जुड़े बताए जाते हैं।

भाजपा के आंतरिक आंकड़ों के अनुसार अकेले मारवाड़ी मतदाता करीब 10.4 प्रतिशत हैं। इसके अलावा बिहारी, गुजराती और पंजाबी समुदाय के मतदाता भी चुनावी समीकरणों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि भाजपा ने इस सीट पर हिंदी भाषी और व्यापारिक समुदायों तक पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति अपनाई। पार्टी नेताओं ने घर-घर संपर्क अभियान, बूथ स्तर के माइक्रो मैनेजमेंट और स्थानीय मुद्दों के जरिए इन वर्गों को साधने की कोशिश की।

माइक्रो-मैनेजमेंट पर रहा पूरा जोर
राजेंद्र राठौड़ के मुताबिक भाजपा ने हर बूथ और शक्ति केंद्र पर अलग रणनीति बनाकर काम किया। पार्टी ने बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क खड़ा किया और मतदाताओं तक सीधा संपर्क बढ़ाया। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी को स्थानीय क्लबों और प्रभावशाली समूहों के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा ने माइक्रो-मैनेजमेंट के जरिए उस पकड़ को कमजोर कर दिया।

मोदी फैक्टर और शुभेंदू अधिकारी की भूमिका
राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के भरोसे को भी भाजपा की बड़ी ताकत बताया। उनका कहना है कि चुनाव आयोग की सक्रिय भूमिका के कारण मतदाता निडर होकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। उन्होंने शुभेंदू अधिकारी की छवि को भी चुनाव में अहम बताया। राठौड़ के अनुसार अधिकारी की बेबाक और गरीब समर्थक छवि ने मतदाताओं को प्रभावित किया और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में मदद की।

ममता बनर्जी के आरोपों पर प्रतिक्रिया
ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए बूथ कब्जाने और हिंसा के आरोपों पर राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि यह हार की निराशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को संगठनात्मक मजबूती और बूथ प्रबंधन के जरिए संभाला।



सीएम के सवाल पर बोले- राजनीति संभावनाओं का खेल
भवानीपुर से बंगाल के भविष्य का सीएम निकल सकने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि यह जीत एक बड़े नेता के करिश्मे का परिणाम है।

इन नेताओं ने संभाला माइक्रो मैनेजमेंट

पश्चिम बंगाल की चर्चित भवानीपुर सीट पर भाजपा की चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए राजस्थान से कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और माइक्रो मैनेजमेंट संभालने में इन नेताओं की अहम भूमिका रही।



इन नेताओं को बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता समन्वय, मतदाता संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई थी। भाजपा का दावा है कि भवानीपुर में बूथ स्तर तक की गई इसी रणनीतिक प्लानिंग और माइक्रो मैनेजमेंट ने चुनावी माहौल बदलने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed