फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Heavy rain begins in Sirohi Abu Road

Sirohi: आबू रोड में तेज बारिश का दौर शुरू; लोगों को गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर भरा बरसाती पानी

Sat, 16 Sep 2023 06:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Sep 2023 06:38 PM IST
सार

शहर के रिटेल सब्जी मंडी, पुराना अस्पताल के पास, रेलवे स्कूल से रेलवे स्टेशन, मानपुर में चमत्कारी हनुमान मंदिर एवं वनवासी कल्याण परिषद आश्रम के पास हुआ जलभराव। 

विज्ञापन
Heavy rain begins in Sirohi Abu Road
तेज बारिश के बीच मार्केट का दृश्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड में बीते कई दिनों से पड़ रही लगातार तेज गर्मी एवं उमस के वातावरण के बीच शनिवार शाम को मौसम ने एकाएक करवट बदली तथा तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


बारिश शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। इसके बाद शहर के रिटेल सब्जी मंडी, पुराना अस्पताल के पास, रेलवे स्कूल से रेलवे स्टेशन, मानपुर में चमत्कारी हनुमान मंदिर एवं वनवासी कल्याण परिषद आश्रम के पास, लुनियापुरा एवं गांधीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों मे बरसाती पानी भर गया। इससे राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालक खासे परेशान होते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश शुरू बिजली गुल
उधर, शहर में बारिश का दौर शुरू होते ही अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। हर बार की तरह लोग गर्मी से परेशान होते रहे। शहर में आए दिन रखरखाव के नाम पर घंटों बिजली कटौती के बाद भी मामूली बारिश होते ही डिस्कॉम की आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। परेशान लोगों को कोई जवाब देने वाला नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed