फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Heatwave Alert in Rajasthan: Temperatures Set to Rise Sharply Next Week, 8 Districts Under Yellow Alert

राजस्थान मौसम: अगले सप्ताह बढ़ेगी गर्मी, 8 जिलों में हीटवेव अलर्ट; कई शहरों में पारा 43 डिग्री के करीब

Sun, 17 May 2026 09:52 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sun, 17 May 2026 09:52 AM IST
सार

राजस्थान में फिलहाल गर्मी सामान्य है, लेकिन अगले सप्ताह से हीटवेव का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है और अगले दिनों में और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Heatwave Alert in Rajasthan: Temperatures Set to Rise Sharply Next Week, 8 Districts Under Yellow Alert
राजधानी जयपुर में पड़ने लगी भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान में फिलहाल गर्मी सामान्य बनी हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से तापमान में तेज बढ़ोतरी और हीटवेव के असर की चेतावनी दी है। रविवार के लिए राज्य के 8 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और साफ मौसम के कारण दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
विज्ञापन

 शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे दर्ज किया गया। सीकर, हनुमानगढ़, जालोर और सिरोही में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जबकि बीकानेर, चूरू, बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर में पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी जिलों में आने वाले दिनों में हीटवेव का प्रभाव और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- NEET Paper Leak: प्रश्नपत्र बनाने वाली लेक्चरर गिरफ्तार, लाखों रुपये फीस लेकर स्पेशल क्लास में बांटे पेपर

अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले 3 से 4 दिन तक मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना जताई गई है।

बड़े शहरों का हाल
जयपुर:

राजधानी में शनिवार को तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात का तापमान भी 28.8 डिग्री दर्ज हुआ। तेज गर्मी के कारण पर्यटन गतिविधियों और लोकल कारोबार पर असर दिखाई देने लगा है।
जोधपुर:
शहर में हल्के बादलों के बावजूद उमस और गर्मी बनी रही। दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर और रात का तापमान करीब 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में यहां पारा और चढ़ने की संभावना है।

कोटा:
गर्म हवाओं और बढ़ती उमस से लोग परेशान रहे। रात का तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार गर्मी के कारण शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ कम दिखाई दी।
अजमेर:
अजमेर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। उमस और तेज गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed