फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Health of 13 children deteriorated due to food poisoning in Bikaner

Bikaner News: निजी स्कूल के 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, कई बेहोश हुए, गंभीर हालत में दो सुजानगढ़ रेफर

Tue, 19 Dec 2023 07:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Dec 2023 07:28 PM IST
सार

Bikaner News: श्री डूंगरगढ़ में एक निजी स्कूल में कक्षा चार के एक दर्जन से ज्यदा बच्चों की तबियत बिगड़ गई।डॉक्टरों ने 11 बच्चों को भर्ती कर लिया और गंभीर हालत में दो बच्चों को सुजानगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Health of 13 children deteriorated due to food poisoning in Bikaner
अस्पातल में चल रहा बच्चों का इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में एक निजी स्कूल में पुरानी खाद्य सामग्री खाने से एक दर्जन बच्चों की तबियत बिगड़ गई। मामला धनेरु गांव के एक निजी स्कूल का है। 

विज्ञापन


दरअसल, चौथी कक्षा के बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। एक के बाद एक कई बच्चे बेहोश हो गए।  स्कूल प्रबंधन को सूचना मिली तो स्कूल और गांव में हड़कंप सा मच गया। स्कूल की छुट्टी कर दी गई और बीमार बच्चों को स्कूल बस से बीदासर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने 11 बच्चों को भर्ती कर लिया और गंभीर हालत में दो बच्चों को सुजानगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


धनेरु गांव के आदर्श सरस्वती शिक्षण संस्थान की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मखाने और पताशे दिए थे। साथ ही उसने सभी बच्चों में बांटने की बात भी कही थी। बच्ची ने अपनी कक्षा में सभी को ये सामग्री बांटी, जिसके खाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने तबीयत बिगड़ने वाले बच्चों के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed