फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Head constable raped girl after forcing her to drink alcohol in Rajasthan Barmer

रक्षक बना भक्षक! राजस्थान के बाड़मेर में हेड कांस्टेबल ने जबरदस्ती शराब पिलाकर लड़की से किया दुष्कर्म

Sat, 24 Jun 2023 04:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 04:48 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक हेड कांस्टेबल के रक्षक से भक्षक बनने का मामला सामने आया है। दरअसल, कांस्टेबल पर आरोप लगा है कि उसने एक लड़की को शराब पिलाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Head constable raped girl after forcing her to drink alcohol in Rajasthan Barmer
नाथू सिंह, CI-एसएचओ, सिवाना थाना, बाड़मेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो रक्षा की उम्मीद किससे करें। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला बाड़मेर जिले से सामने आया है, यहां पर एक युवती ने हेड कांस्टेबल पर दुकान में बंदकर जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को परिवाद दर्ज करवाते हुए आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। मामला सिवाना क्षेत्र का है। फिलहाल, जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपी हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे परिवाद में बताया कि वह दही लेने के लिए दुकान पर गई थी। इस दौरान दुकान पर मौजूद चालानी गार्ड में तैनात हेड कांस्टेबल जीवाराम ने उसे दुकान के अंदर बुलाया और दुकान का दरवाजा बंद कर दिया। उसके बाद उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। चार-पांच घंटे दुकान में बंधक बनाकर रखा और रात को किसी को बताने पर परिवार सहित झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए बाहर निकाला।
विज्ञापन


बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दिगत आनंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल जीवाराम को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ सिवाना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के निर्देश के बाद मामला दर्ज हुआ। बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा को मामले की जांच सौंपकर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed