{"_id":"67951eeb827a06d215029b16","slug":"police-arrested-two-smugglers-with-9-grams-of-heroin-in-hanumangarh-police-also-seized-a-bike-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2561277-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 9 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 9 ग्राम हेरोइन बरामद
Sun, 26 Jan 2025 10:18 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:18 PM IST
सार
हनुमानगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों अर्जुन सिंह और मनोज सोनी के पास से 9 ग्राम हेरोइन और एक बाइक जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जंक्शन सिटी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के सुपरविजन में उप निरीक्षक मोहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान फरीदकोट निवासी अर्जुन सिंह (28 वर्ष) और नई खुंजा निवासी मनोज सोनी (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछले एक महीने में चलाए गए विशेष अभियान के 22 दिनों में अब तक 45 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान 231.39 ग्राम हेरोइन, 188 किलो 568 ग्राम डोडा पोस्त, 1.834 किलो अफीम और 3.1 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ ही नशा तस्करी से जुड़ी 61 हजार रुपये की राशि भी जब्त की गई है। पुलिस ने इस अभियान में कुल 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 15 वांछित अपराधी भी शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों, नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा और क्रिकेट बुकी जैसी गतिविधियों के खिलाफ विशेष जीरो टोलरेंस अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी के उन्मूलन के लिए सभी थानाधिकारियों और विशेष टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।