{"_id":"6792739cc97a2f8b910f61de","slug":"opium-smuggler-with-a-reward-of-rs-5-thousand-arrested-in-hanumangarh-two-accused-of-cyber-fraud-arrested-pallu-and-bhirani-police-station-took-action-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2553976-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: 5 हजार का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड के 2 आरोपी पकड़े, पल्लू-भिरानी पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: 5 हजार का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड के 2 आरोपी पकड़े, पल्लू-भिरानी पुलिस की कार्रवाई
Fri, 24 Jan 2025 07:12 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:12 AM IST
सार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पांच हजार का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार हुआ है। साइबर फ्रॉड के दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। पल्लू और भिरानी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी अरशद अली के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दोनों कार्रवाई की गई है। पल्लू पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रावतसर के न्योलखी निवासी 23 वर्षीय योगेश को पकड़ा, जो जून 2022 से फरार था। योगेश के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने पांच जून 2022 को एक अन्य आरोपी प्रमोद कुमार को 500 ग्राम अफीम और 40 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। प्रमोद ने पूछताछ में बताया कि उसने मादक पदार्थ योगेश से खरीदा था। दूसरी ओर, भिरानी पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर फ्रॉड के दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जनाणा निवासी सतवीर और मनीष (महेंद्र सिंह स्वामी के पुत्र) के बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों में साइबर फ्रॉड की राशि मिली। जांच में पता चला कि दोनों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से सात साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों ने बाइनैंस एप के जरिए अपने खातों में धोखाधड़ी की राशि जमा करवाई थी। दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूछताछ कर रही है, पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन