{"_id":"66d8afdccaa82e3d2906c2a6","slug":"nohar-police-station-of-hanumangarh-district-arrested-2-smugglers-including-a-woman-with-32-grams-of-heroin-team-dst-and-nohar-police-took-action-during-patrolling-registered-a-case-under-ndps-act-and-started-investigation-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2071192-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: 32 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: 32 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
Thu, 05 Sep 2024 08:03 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:03 AM IST
सार
हनुमानगढ़ की नोहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 32 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी के सहयोग से इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
नोहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला व पुरुष
विस्तार
हनुमानगढ़ की नोहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 32 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी के सहयोग से इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
नोहर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानन्द शर्मा के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने नोहर कस्बे में कार्रवाई करते हुए मीनू (26) पत्नी रवि कुमार मोची निवासी वार्ड 12, नोहर को 26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी ईश्वरानन्द शर्मा के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने 6 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरिफ खान (20) पुत्र मकबूल निवासी वार्ड 13, नोहर को गिरफ्तार किया।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच खुइयां पुलिस थाना प्रभारी एसआई राजपाल सिंह को सौंपी गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी ईश्वरानन्द, हेड कॉन्स्टेबल दुनीराम, कॉन्स्टेबल कुलदीप, रमेश, पूजा और राजकुमार शामिल रहे। दोनों कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही। फिलहाल नोहर थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।