फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Two accused arrested in the case of gang rape of two minor sisters

Hanumangarh News: दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Thu, 05 Sep 2024 03:48 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 03:48 PM IST
सार

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र निवासी दो सगी बहनों को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और गैंगरेप करने के बहुचर्चित मामले में संगरिया थाना पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Hanumangarh News: Two accused arrested in the case of gang rape of two minor sisters
पुलिस थाना संगरिया, ज़िला-हनुमानगढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। 19 जुलाई को दोनों बहनों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने सीमावर्ती राज्य की मदद से दोनों बहनों को बरामद कर मेडिकल जांच करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
एसपी सांगवान ने बताया कि 20 जुलाई को एक व्यक्ति ने संगरिया पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि 19 जुलाई की सुबह उसकी पत्नी उनकी दोनों नाबालिग लड़कियों को स्कूल छोड़कर आई थी। उसके बाद उसकी दोनों नाबालिग लड़कियों को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई रणवीर की ओर से शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगरिया थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर तलाश के लिए रवाना किया गया। टीम की ओर से सीमावर्ती राज्य पुलिस के सहयोग से दोनों नाबालिग बहनों को डिटेन कर मेडिकल बोर्ड का गठन कर मेडिकल करवाया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए विशेष जांच इकाई की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी की ओर से धारा 137(2), 65(2), 70(2), 87(2), 142 बीएनएस 2023, 3/4,5(जी(एल)/06 पॉक्सो एक्ट में तुरंत जांच शुरू की। एसपी सांगवान ने बताया कि मामले में दोनों नाबालिग बहनों के बयान न्यायालय में करवाए जा चुके हैं। मामले में दोनों नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed