{"_id":"65008b9f848ae32cd5003643","slug":"hanumangarh-son-killed-father-by-beating-with-iron-pipe-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बेटे ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की पिता की हत्या, इस बात को लेकर चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बेटे ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की पिता की हत्या, इस बात को लेकर चल रहा था विवाद
Tue, 12 Sep 2023 09:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:32 PM IST
सार
हनुमानगढ़ जिले की भिरानी थाना अधिकारी कविता पूनिया ने कहा कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पिता-पुत्र के बीच चल रहे विवाद का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना इलाके में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिकी जांच में हत्या की वजह पिता और पुत्र के बीच चल रहा विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
भिरानी थाना अधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि वारदात सूरतपुरा गांव में है। यहां सोमवार को रिसाल सिंह राजपूत (65) की उसके बेटे राजेश ने पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना भिरानी पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रिसाल का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव के पास से एक लोहे का पाइप जब्त किया है। इसी पाइप से पीट-पीटकर राजेश ने पिता रिसाल सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पिता पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
कविता पूनिया ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पिता-पुत्र के बीच चल रहे विवाद का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है। आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में है। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।