फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh negligence Case in postmortem of girl Nohar after accepting demands family ended strike

Hanumangarh: नोहर में युवती के पोस्टमॉर्टम में लापरवाही का मामला,मांगें मानने के बाद परिजनों ने खत्म किया धरना

Wed, 10 May 2023 07:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 May 2023 07:24 AM IST
सार

नोहर उप जिला अस्पताल में युवती के पोस्टमॉर्टम के मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर नोहर पुलिस थाना के आगे शुरू किया गया। धरना मंगलवार देर शाम वार्ता के बाद समाप्त हो गया।

विज्ञापन
Hanumangarh negligence Case in postmortem of girl Nohar after accepting demands family ended strike
मांगें मानने के बाद परिजनों ने खत्म किया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले में नोहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में युवती के पोस्टमॉर्टम के मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर नोहर पुलिस थाना के आगे शुरू किया गया धरना मंगलवार देर शाम वार्ता के बाद समाप्त हो गया। वार्ता में पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील, माकपा नेता कामरेड मंगेज चौधरी, एसडीएम सत्यनारायण सुथार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र जांगिड़, सरपंच यूनियन के अध्यक्ष रमेश सहारण और मृतका के परिवार के साहबराम मौजूद रहे।

विज्ञापन


समझौते में सम्पूर्ण मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार की ओर से दिए गए परिवाद को दर्ज करने, डॉक्टर के खिलाफ दर्ज परिवाद में एसओपी के मुताबिक जांच कमेटी का गठन कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने पर सहमति बनी है। बताते चलें, दरअसल नोहर तहसील के गांव ललानियां की 22 वर्षीय छात्रा राजबाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा ने कीटनाशक को दवा समझ कर पी लिया। राजबाला बीसीए फाइनल की छात्रा थी।
विज्ञापन


मंगेज चौधरी ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए शनिवार शाम छह बजे उप जिला अस्पताल आए। मगर घंटों इंतजार के बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया। बाद में सूर्यास्त होने का कहकर रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम करने की बात कही। आरोप है कि डॉक्टरों ने परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया, पोस्टमॉर्टम में प्रयुक्त होने वाला चिकित्सकीय सामान भी बाहर से मंगवाया। इसके बाद भी रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed