{"_id":"65c39b16ecabe082a10ae018","slug":"hanumangarh-crime-two-people-arrested-for-sharing-obscene-photos-on-social-media-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh Crime: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो शेयर करने वाले दो लोग गिरफ्तार, हजारों युवतियों के मिले फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh Crime: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो शेयर करने वाले दो लोग गिरफ्तार, हजारों युवतियों के मिले फोटो
Wed, 07 Feb 2024 08:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Feb 2024 08:30 PM IST
सार
हनुमानगढ़ में फेसबुक पर अश्लील फोटो डालने वाले दो शातिर भाई गिरफ्तार हुए हैं। साथ ही इनके पास से चार हजार युवतियों के फोटो मिले हैं। ये दोनों युवतियों को ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाते थे। नोहर पुलिस थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ में प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो परिचित और अन्य को भेजने के आरोप में नोहर थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। जांच के दौरान महिलाओं को ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाने की भी बात सामने आई है। मामला हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाने क्षेत्र से जुड़ा है। एसपी डॉक्टर राजीव पचार ने बताया कि आरोपी इतने शातिर हैं कि वारदात में काम में ली जाने वाली सिम भी किसी मृत व्यक्ति की आईडी से इश्यू कराते थे। साथ ही पब्लिक प्लेस के वाई-फाई का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी के जरिए वारदात को अंजाम देते थे। अब पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसपी डॉक्टर राजीव पचार ने बताया कि पीड़ित ने नोहर थाने में 22 मार्च 2022 को हाजिर होकर रिपोर्ट दी कि मैं नोहर में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हूं। किन्हीं अज्ञात लोगों ने मेरी पत्नी और बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना रखी है और उन्होंने मेरी पत्नी और बेटी के फोटो को अश्लील फोटो के साथ एडिट कर मेरे परिचितों और अन्य लोगों को शेयर कर दी है। इससे मेरी और मेरे परिवार की समाज में बहुत बदनामी हुई है। आरोपियों के इस तरह की हरकत से मैं और मेरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ है।
विज्ञापन
पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल
एसपी ने बताया कि जांच में पुलिस थाना नोहर द्वारा संबंधित फर्जी फेसबुक आईडी का रिकॉर्ड लेकर जांच की गई, तो पता चला कि अपराधी शातिर और टेक्नोलॉजी के जानकार हैं। आरोपी पब्लिक वाई-फाई के अलावा अनजान जगहों पर लगे वाई-फाई के पासवर्ड को हैक करके सभी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करते थे। दोनों शातिर आरोपियों ने नोहर कस्बे के तीन घरों से वाई-फाई हैक किये और इंटरनेट का उपयोग कर रहे थे। ताकि उन्हें ट्रैस न किया जा सके। आरोपी अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर हर तरीके से पीड़ित और उसके परिवार को परेशान करते थे। इन्होंने पीड़िता जो कि एक शिक्षिका थी को प्रताड़ित करने के लिए हर हथकंडे अपनाए थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसकी और उसकी बेटी की एडिट करके करीब 600 अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें अनर्गल बातें भी लिखते थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने अपने मकान के पास स्थित एक घर में लगा रेडिनेट कम्पनी का वाई-फाई करीब 2 घण्टे 30 मिनट तक इस्तेमाल कर, एक फेक जी-मेल आईडी और एक फेक फेसबुक आईडी बनाई, जिसके बाद इन्होंने पीड़ित की पत्नी और बेटी की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उसके बाद से पुलिस वाई-फाई वाले घर के लोगों से पूछताछ करती रही। लेकिन ये बेखौफ अपनी शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते रहे। तत्कालीन एसपी ने साइबर टीम को दी जिम्मेदारी मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तत्कालीन एसपी डॉक्टर अजय सिंह ने साइबर टीम को इसकी जिम्मेदारी दी थी। उनके समय में साइबर टीम ने कार्य शुरू कर एक-एक सबूत जुटाने शुरू किए थे। तत्कालीन एसपी को आभास हो गया था कि आरोपी काफी शातिर हैं, जो इतने जल्दी हाथ नहीं आएंगे।
वर्तमान एसपी और साइबर टीम ने मामले का किया पीछा
एसपी डॉक्टर राजीव पचार ने बताया कि जब पूरे मामले को साइबर टीम ने सभी फेक सोशल मीडिया अकाउंट का रिकॉर्ड मंगवाकर गहनता से जांचा तो पता चला कि ये बहुत शातिर हैं। फिर एसपी ने साइबर टीम को मामले की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा था, जिसके बाद करीब की 2 साल मेहनत के बाद आरोपी को पुलिस ट्रैस आउट कर पाई।
35 फेक आईडी, 13 जीमेल आईडी और मृत व्यक्ति के नाम सिम
पकड़े गए दोनों आरोपी इतने शातिर थे कि मृत व्यक्ति की सिम आईडी इस्तेमाल कर इस प्रकार के अपराध को अंजाम दे रहे थे। जब साइबर टीम मामले को खंगालने लगी तो कई हैरान कर देने वाले वाक्ये सामने आए। रिकॉर्ड के सामने आने के बाद पता चला कि आरोपियों ने 35 फेक इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी, 13 फेक जीमेल आईडी और कई फर्जी फेक सिम आरोपी इस्तेमाल कर रहे थे।
चार हजार से ज्यादा युवतियों की फोटोज मिली, अवैध संबंध भी बनाए
एसपी डॉक्टर राजीव पचार ने बताया कि शातिर दोनों आरोपी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवतियों से बात करते और उन्हें अपनी जाल में फंसाते थे। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों युवक ब्लैकमेल करके व अन्य तरीके से अपने आप को बहुत बड़ा बताकर कई युवतियों और महिलाओं से अवैध संबंध भी बना चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन से चार हजार से ज्यादा युवतियों की फोटोज मिली है। उनका इस्तेमाल कहां कर रहे थे, इसके बारे में जांच की जा रही है।
शातिर दोनों भाई पुलिस गिरफ्त में
एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों भाई बड़े ही शातिर हैं। आरोपी योगेश पुत्र स्वर्गीय नरेन्द्र मिश्रा वार्ड 22 नोहर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है और उसका भाई नितिन उर्फ बबलू पहले कस्बे में ही कपड़े की दुकान पर काम करता था। वहां से काम छोड़ने के बाद काफी समय से बेरोजगार है। दोनों भाई मिलकर यह अपराध कृत कर रहे थे। पुलिस फिलहाल दोनों से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
शातिर दोनों भाइयों को पकड़ने में पुलिस टीम में वाहेगुरू सिंह प्रभारी साइबर सेल, डॉ. केन्द्र प्रताप प्रभारी अभय कमाण्ड सेन्टर, रिछपाल सिंह हेड कॉन्स्टेबल साइबर सेल, कॉन्स्टेबल सुभाष सिंह, कर्मजीत सिंह सहित डीएसटी टीम से एसआई ओमप्रकाश शामिल रहे।