फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanuman Beniwal targeted Vasundhara Raje said people dont want to click selfies with them

Nagaur: हनुमान बेनीवाल ने वसुंधरा राजे पर साधा निशाना कहा- उनका जनाधार खत्म लोग सेल्फी लेने से भी कतराते हैं

Thu, 11 May 2023 09:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 May 2023 09:51 PM IST
सार

सांसद बेनीवाल ने कहा कि राजे ने साल 2008 में खरनाल में 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। मगर दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद वो राशि नहीं दी और अब खुद के खिसकते जनाधार को देखते हुए तेजाजी के दर्शन के नाम पर दिखावा कर रही हैं। लेकिन तेजा भक्त अब इनके दिखावे में नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Hanuman Beniwal targeted Vasundhara Raje said people dont want to click selfies with them
Hanuman Beniwal - फोटो : Social Media

विस्तार

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल गुरुवार को जोधपुर जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने भाजपा नेता वसुंधरा राजे पर जमकर निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि प्रदेश के लोगों में वसुंधरा राजे का क्रेज खत्म हो गया है। बेनीवाल ने कहा कि गहलोत और वसुंधरा का गठजोड़ है, जो अब खुलकर जनता के सामने आ गया है।

विज्ञापन

वसुंधरा के प्रति कोई लगाव नहीं
वसुंधरा राजे के नागौर दौरे के संबंध में हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे का कोई क्रेज नहीं है। लोग वसुंधरा के साथ सेल्फी लेने से भी कतराते हैं और आज नागौर के खरनाल में वसुंधरा राजे की सभा मे महज 150 लोगों की उपस्थिति यह इशारा कर रही है कि जनता के मन में अब वसुंधरा के प्रति कोई लगाव नहीं रहा।

विज्ञापन


सांसद बेनीवाल ने कहा कि राजे ने साल 2008 में खरनाल में 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। मगर दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद वो राशि नहीं दी और अब खुद के खिसकते जनाधार को देखते हुए तेजाजी के दर्शन के नाम पर दिखावा कर रही हैं। लेकिन तेजा भक्त अब इनके दिखावे में नहीं आएंगे। सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि गुर्जर आरक्षण आंदोलन की बात करें या रावला-घड़साना और सोहला में पानी को लेकर हुए आंदोलन की। उस दौरान तेजा भक्तों पर गोलियां चलाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहलोत -वसुंधरा का है गठजोड़
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा मैं साल 2009 से वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के आपसी गठजोड़ के आरोप लगा रहा हूं। अब अशोक गहलोत ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया है कि वसुंधरा राजे ने उनकी सरकार बचाने में मदद की। वहीं नरेंद्र मोदी द्वारा बार-बार अशोक गहलोत को अपना मित्र बताना भी यह दर्शा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस मिले हुए हैं। गठबंधन से जुड़े सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट अगर-अलग पार्टी बनाते हैं, तो भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए पायलट के साथ गठबंधन की राह खुली है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed