फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hailstorm in Jaisalmer killed grandfather and grandson while grazing goats

Jaisalmer: बकरियां चराने गए दादा-पोते की मौत, 24 बकरियां भी हुईं तूफान का शिकार, ओलावृष्टि से मौत की आशंका

Tue, 30 May 2023 10:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 May 2023 10:41 AM IST
सार

जैसलमेर में रामदेवरा थाना क्षेत्र के फील्ड फायरिंग रेंज के पास बकरियां चराने गए दादा-पोते के शव के साथ 24 बकरियां मृत मिलने से सनसनी। आशंका है कि अचानक हुई ओलावृष्टि की वजह से ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Hailstorm in Jaisalmer killed grandfather and grandson while grazing goats
कानाराम भील और विक्रम का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। रामदेवरा थाना क्षेत्र के फील्ड फायरिंग रेंज के पास बकरियां चराने गए दादा-पोते के शव मिले हैं। आशंका है कि दोनों की मौत ओलावृष्टि की वजह से हुई हैं। वहीं, उनकी दो दर्जन से अधिक बकरियां भी ओलावृष्टि की वजह से काल का ग्रास बन गईं हैं।

विज्ञापन


हर सुबह बकरियां चराने ले जाने वाले दादा और उनके साथ उत्साह से गए मासूम को पता नहीं था कि वे घर से अंतिम बार जा रहे हैं और वे एक साथ दुनिया को विदा हो जाएंगे। कल दोपहर में जब आसमान में काली घटाओं ने घोर गर्जना और तूफानी हवाओं के साथ बरसना शुरू किया। कुछ देर बाद ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। इस दौरान फील्ड फायरिंग रेंज के पास घर से करीब पांच किमी दूर रामदेवरा निवासी कानाराम भील (50) पुत्र भाखरराम और उनके पोते विक्रम (12) पुत्र देवाराम बकरियां चरा रहे थे। अचानक शुरू हुई ओलावृष्टि ने दादा-पोते और करीब दो दर्जन बकरियों को बचने का मौका ही नहीं दिया। बताया जा रहा है कि कड़कती बिजली के बीच रेंज के पास घास के मैदान में सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन


घर नहीं लौटे तो परिजनों ने की तलाश
ओलावृष्टि और बारिश की वजह से परिजनों ने सोचा कहीं रुक गए होंगे। दोपहर से देर शाम तक बारिश होने से लोगों को घर से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। बारिश थमते ही परिजनों ने दोनों को रेंज के पास ढूंढने का प्रयास किया। दोनों के शव के साथ बकरियां भी मरी हुई मिलीं। दादा-पोते की मौत से घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


5वीं कक्षा का छात्र था विक्रम
पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला विक्रम इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण दादा के साथ बकरियां चराने चला गया था। हृदय विदारक घटना की जानकारी सोमवार को जिसको भी मिली, वो सहम गया। मृतक कानाराम के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों को ग्रामीण ढांढस बंधा रहे थे। दादा-पोते के शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार भी हो गया। वहीं, रामदेवरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed