फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gurjar Agitation, Members of Gurjar Community block railway track in Bharatpur as part of their agitation demanding reservation

राजस्थान: गुर्जर समुदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक, कई ट्रेनें डायवर्ट

Mon, 02 Nov 2020 02:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 02 Nov 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Agitation, Members of Gurjar Community block railway track in Bharatpur as part of their agitation demanding reservation
ट्रैक पर विरोध जताते गुर्जर समुदाय के लोग - फोटो : ANI

राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समुदाय ने रविवार से अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी आंदोलन के तहत रविवार को भरतपुर में गुर्जर समुदाय के सदस्यों ने जगह-जगह रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। इनमें से कई लोग ट्रैक पर उतर आए, वहीं कई लोग तो ट्रैक पर लेट भी गए।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से घोषणा की गई थी कि शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के लिए एक नवंबर से राज्य भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले गुर्जर समुदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत भी बुलाई थी।
विज्ञापन


वहीं गुर्जर नेता विजय बैंसला ने कहा है कि हम अपनी मांगें पूरी होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे। सरकार को हमारी मांगे पूरी करनी होगी। राजस्थान के  भरतपुर में गुर्जर आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने सात ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। पश्चिम रेलवे ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भरतपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने रेल मार्ग बंद कर दिया और लोगों ने पटरियों को उखाड़ते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आरक्षण के लिए आंदोलन पर गुर्जर समाज के दो धड़ों में बंट गया है।


हिम्मत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में गुर्जर आरक्षण समिति ने राजस्थान सरकार की कैबिनेट उप-समिति से 14 बिंदुओं पर बातचीत के बाद शनिवार को सहमति व्यक्त की है। कई बिंदुओं पर सहमति बनने के बावजूद गुर्जर नेता विजय बैंसला के नेतृत्व में दूसरे गुट का विरोध प्रदर्शन जारी है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खेल मंत्री अशोक चांदना से मिलने और सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने के बारे में उन्हें जानकारी देने की भी मांग की। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि हम विरोध प्रदर्शन और सार्वजनिक सेवाओं को बाधित करने के शौकीन नहीं हैं, हम सिर्फ खेल मंत्री अशोक चांदना से बात करके जानना चाहते हैं कि सरकार ने उनके लिए क्या किया है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर सात यात्री ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हिंडौन सिटी-बयाना रेलवे लाइन को अवरुद्ध करने के कारण सात ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए हैं।

गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि वह राज्य के खेल और युवा मंत्री अशोक चांदना के जयपुर से बयाना आने का इंतजार कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि यह सरकार पर निर्भर करता है।

पुलिस ने बताया कि आंदोलन से दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित होगा। बयाना-हिंडौन मार्ग पर यातायात की आवाजाही बाधित रही। इससे पहले शनिवार को, गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत अच्छी रही।


कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। गृह विभाग ने भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, झालावाड़ और करौली जिलों में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लागू कर दिया गया है। गुर्जर आंदोलन के दौरान पिछले दिनों चोट लगने से मरने वाले तीन लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed