{"_id":"5c3b4543bdec2273212c5d96","slug":"gulab-chand-kataria-has-been-chosen-as-leader-of-opposition-of-rajasthan-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजपा ने गुलाबचंद कटारिया को बनाया नेता प्रतिपक्ष, राजेंद्र राठौर बने उपनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजपा ने गुलाबचंद कटारिया को बनाया नेता प्रतिपक्ष, राजेंद्र राठौर बने उपनेता
Sun, 13 Jan 2019 07:33 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 13 Jan 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के बरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया को राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जबकि राजेंद्र राठौर को उपनेता चुना गया है। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता भी चुना गया है। बता दें तीन राज्यों में हार के बाद केवल राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भाजपा में पेंच फंसा हुआ था।
विज्ञापन
उपनेता के तौर पर वसुंधरा राजे के खास राजेंद्र राठौड़ को चुना गया है। राजे ने कटारिया का नाम पार्टी फोरम के सामने रखा, इसे सर्वसम्मति से समर्थन मिला। 74 वर्षीय कटारिया 1977 में पहली बार विधायक चुने गये थे। उसके बाद 1980 में और 1993 के बाद लगातार विधानसभा के सदस्य बने हुए हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष निर्वाचित होने के बाद सोमवार को राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई जाएगी। शनिवार को प्रोटेम स्पीकर चुने गये कटारिया चुनाव के बाद 15वीं विधानसभा की मंगलवार को पहली बैठक का संचालन करेंगे।
विज्ञापन