{"_id":"5aef53ac4f1c1b3c0a8b86b2","slug":"gujjar-community-can-revive-stir-the-demanding-for-reservation-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की मांग लेकर गुर्जर समाज फिर से फिर छेड़ सकता है आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की मांग लेकर गुर्जर समाज फिर से फिर छेड़ सकता है आंदोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 07 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समाज फिर से आंदोलन की राह पर है। आरक्षण आंदोलन के अगुआ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने बताया कि आंदोलन का फैसला हो चुका है।
विज्ञापन
बैंसला ने बताया कि 15 मई को भरतपुर जिले में बयाना अड्डा में एक बैठक दिल्ली - मुंबई रेलवे ट्रेक के नजदीक होगी। यहीं पर आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को आरक्षण को लेकर हुई बैठक में प्रदेश के कई जिलों से लोग पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की मांग है कि ओबीसी का वर्गीकरण कर सरकार पांच फीसदी आरक्षण दे। यदि यह आरक्षण नहीं दिया गया तो 15 मई से गुर्जर समाज का आंदोलन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अड्डा में होने वाली बैठक में पूरे प्रदेश से गुर्जर समाज के लोग शामिल होंगे। बता दें कि मौजूदा वक्त में गुर्जर समाज को एमबीसी (मोस्ट बैकवर्ड क्लास) के तहत एक फीसदी आरक्षण लाभ दिया जा रहा है। हालांकि गुर्जरों की मांग है कि उन्हें ओबीसी में ही पांच फीसदी तक आरक्षण दिया जाए।