{"_id":"6274fced3fcbe7120c2f6f24","slug":"groom-went-missing-before-marriage-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan:शादी के पहले दूल्हा लापता, परिजनों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस, 16 को होना है विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan:शादी के पहले दूल्हा लापता, परिजनों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस, 16 को होना है विवाह
Fri, 06 May 2022 04:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 May 2022 04:18 PM IST
सार
अजमेर में शादी से दस दिन पहले एक दूल्हा लापता हो गया। परेशान परिजनों ने पुलिस से उसे तलाशने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
केस दर्ज कराने थाने पहुंचे युवक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में शादी से पहले दूल्हा लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाशने के बाद भी वह नहीं मिला तो फिर थाने पहुंचे। अब पुलिस लापता दूल्हे की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मामला अजमेर के पुष्कर थाने का है। लापता युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ग्राम चावंडिया निवासी 24 वर्षीय राजू भाटी पुत्र गोपाल भाटी बीते गुरुवार को सुबह करीब 4 बजे बिना बताए घर से निकल गया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उन्होंने राजू को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने युवक की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के जरिए उसकी तलाश में जुटी है। इसके लिए टीम भी गठित की गई है। जिसे विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। बता दें कि राजू भाटी की शादी आगामी 16 मई को होना तय हुई है। परिवार के लोग कई महीने से शादी की तैयारियों में लगे थे। अचानक दूल्हे के लापता होने के कारण परिवार गम का माहौल है।