{"_id":"5d15c45a8ebc3e3cd516a7f5","slug":"groom-killed-the-father-in-law-for-delaying-of-bride-bidai-in-jalore-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की विदाई में देरी हुई तो दूल्हे ने की ससुर की हत्या, साला और सास घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की विदाई में देरी हुई तो दूल्हे ने की ससुर की हत्या, साला और सास घायल
Fri, 28 Jun 2019 01:10 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
राजस्थान के जालोर कोतवाली थाना क्षेत्र में दुल्हन की विदाई में देरी की वजह से दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में दुल्हन के पिता की मौत हो गई, जबकि मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शादी का अगला दिन बुधवार होने की वजह से लड़की पक्ष के लोगों ने विदाई का निर्णय एक दिन बाद करने का लिया। इसपर दूल्हा आक्रोषित हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा तो दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी दूल्हे समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल बाघसिंह ने बताया कि बुधवार रात को रामदेव कॉलोनी निवासी पपीया ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसकी बहन गीता की शादी रणछोड़ नगर निवासी अशोक उर्फ असीया पुत्र पकाराम भील के साथ तय हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार को बरात आई और मंगलवार को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने बुधवार को विदाई देने की बात कही तो दुल्हन पक्ष ने इसके लिए गुरुवार का दिन तय किया।
कोतवाल ने बताया कि इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बुधवार सुबह दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया, लेकिन रात को उसने परिजनों के साथ आकर दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दुल्हन के पिता दुदाराम (62), मां ढेली व भाई पांचाराम घायल हो गए।