फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Groom killed the father-in-law for delaying of bride Bidai in Jalore Rajasthan

दुल्हन की विदाई में देरी हुई तो दूल्हे ने की ससुर की हत्या, साला और सास घायल

Fri, 28 Jun 2019 01:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Fri, 28 Jun 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Groom killed the father-in-law for delaying of bride Bidai in Jalore Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

राजस्थान के जालोर कोतवाली थाना क्षेत्र में दुल्हन की विदाई में देरी की वजह से दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में दुल्हन के पिता की मौत हो गई, जबकि मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


शादी का अगला दिन बुधवार होने की वजह से लड़की पक्ष के लोगों ने विदाई का निर्णय एक दिन बाद करने का लिया। इसपर दूल्हा आक्रोषित हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा तो दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष की बुरी तरह पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी दूल्हे समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल बाघसिंह ने बताया कि बुधवार रात को रामदेव कॉलोनी निवासी पपीया ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसकी बहन गीता की शादी रणछोड़ नगर निवासी अशोक उर्फ असीया पुत्र पकाराम भील के साथ तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बरात आई और मंगलवार को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने बुधवार को विदाई देने की बात कही तो दुल्हन पक्ष ने इसके लिए गुरुवार का दिन तय किया।


कोतवाल ने बताया कि इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बुधवार सुबह दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया, लेकिन रात को उसने परिजनों के साथ आकर दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दुल्हन के पिता दुदाराम (62), मां ढेली व भाई पांचाराम घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed