फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Grandson murder Grandfather when he stopped him for committing suicide in Udaipur

Rajasthan: आत्महत्या करने जा रहे पोते को दादा का टोकना गुजरा नागवार, लात-घूंसे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Sat, 16 Jul 2022 02:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Jul 2022 02:54 PM IST
सार

पोता बिजली के पोल पर चढ़कर जान देने जा रहा था। ऐसे में दादा ने उसे ऐसा करने से मना किया। जिसके बाद गुस्साए पोते ने दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Grandson murder Grandfather when he stopped him for committing suicide in Udaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर के दानपुर थाना क्षेत्र के वाग तालाब गांव में पोते को आत्महत्या करने से रोकने पर दादा को जान की कीमत चुकानी पड़ी। रोके जाने से आगबबूला हुए पोते ने दादा पर लात घूंसों से हमला कर दिया। दादा जान की भीख मांगते रहे लेकिन बेरहम पोता रुका नहीं। उसने बुजर्ग को सीमेंट के बने स्ट्रक्चर पर पटक दिया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दानपुर थाना अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि 40 वर्षीय ईश्वर (पुत्र उदिया कटारा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक उसके 60 साल के पिता उदिया (पुत्र वेदा) की हत्या उसके 20 साल के बेटे मनीष ने कर दी। मनीष बिजली के पोल पर चढ़कर जान देने जा रहा था। इस पर उसके दादा ने उसे रोका। ऐसे में पोता बिजली के पोल से उतरा और अपने दादा को लात घूंसों से मारने लगा और उनकी जान ले ली। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


आरोपी के भाई और अन्य परिजनों ने बताया कि उनके बीच बचाव से पहले ही दादा की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास तलाश करने की कोशिश की पर कुछ भी पता नहीं चला है। ऐसे में सरपंच के माध्यम से रात्रि में पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दानपुर थाना अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि आरोपी मजदूरी करके अपना घर चलाता है। जांच शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश के लिए भी एक टीम भेजी गई है। जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हो सके। महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed