फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Govt teacher arrested for fraud before reet exam police raided teacher room found 12 lakh rupess

फर्जीवाड़े का खुलासा: रीट में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, कमरे में मिले 12 लाख रुपये और सात एडमिट कार्ड

Fri, 24 Sep 2021 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 24 Sep 2021 02:53 PM IST
सार

रीट परीक्षा से ठीक दो दिन पहले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक को दबोचा है। शिक्षक के कमरे से लाखों रुपये, फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Govt teacher arrested for fraud before reet exam police raided teacher room found 12 lakh rupess
रीट परीक्षा से पहले फर्जीवाड़े का खुलासा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में रीट परीक्षा से दो दिन पहले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। 26 सितंबर को होने वाली रीट परीक्षा में गरीब छात्रों को पास कराने के लिए फर्जी अभ्यर्थी बनाकर बैठाने के मामले में राजस्थान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सरकारी शिक्षक पर फर्जी परीक्षार्थी बैठाने के एवज में हर अभ्यर्थी से 5 से 8 लाख रुपये लेने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई में सरकारी टीचर के कमरे से 12 से 17 लाख रुपये, फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और रीट समेत अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। शुरुआत जांच में राजकीय उतकृष्ट प्राथमिक विद्यालय कड़वासफला डूंका में पदस्थ शिक्षक भंवरलाल विश्नोई मूल रूप से बाड़मेर का रहने वाला है। रीट परीक्षा के दिन डमी अभ्यर्थी को बैठाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
सीमलवाड़ा डीएसपी रामेश्वरलाल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकारी शिक्षक के कमरे की तलाशी ली गई थी। शिक्षक फर्जी परीक्षार्थी बैठाने की एवज में अभ्यर्थियों से मोटी रकम ले रहा था। शिक्षक पीठ कस्बे में एक कॉम्प्लेक्स में रहता है। इस पर डीएसपी के नेतृत्व में धंबोला थाना प्रभारी रमेश कटारा की टीम ने पीठ कस्बे में कॉम्प्लेक्स पर छापेमार कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश के अलावा 7.50 लाख के चेक और अन्य दस्तावेज भी बरामद
पुलिस की टीम ने जब कमरे की तलाशी ली तो उसमें करीब 12 लाख रुपये कैश और 7.50 लाख रुपये के चेक भी मिले। डीएसपी ने बताया कि कमरे से मिले 8 आधार कार्ड में दूसरे लोगों के नाम-पते हैं, लेकिन इन सभी पर शिक्षक भंवरलाल के फोटो लगे हुए हैं। इसके अलावा रीट परीक्षा के करीब 10 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र, मार्कशीट, ओएमआर शीट समेत अन्य कई दस्तावेज मिले हैं। इसमें पटवारी भर्ती और एसआई परीक्षा से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed