{"_id":"64ca8aac779fd2c2270f61b5","slug":"government-notice-to-tea-seller-in-manoharthana-panchayat-samiti-jhalawar-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar: सरकारी दफ्तर में चाय नहीं पहुंची तो भेजा नोटिस, चायवाले का दिमाग चकराने वाला जवाब, मिली चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar: सरकारी दफ्तर में चाय नहीं पहुंची तो भेजा नोटिस, चायवाले का दिमाग चकराने वाला जवाब, मिली चेतावनी
Wed, 02 Aug 2023 10:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:26 PM IST
सार
नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पढ़ें चायवाले को जारी किए गए नोटिस में क्या कहा गया है...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालावाड़ जिले के स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने एक चायवाले को नोटिस जारी कर दिया। उसकी गलती ये थी कि उसने समय पर कार्यालय में चाय नहीं पहुंचाई थी। इसी बात पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को गुस्सा आ गया और उसने चायवाले को नोटिस जारी कर दिया। मामला मामला झालावाड़ जिले की मनोहर थाना पंचायत समिति के कार्यालय का है। चायवाले को मिला नोटिस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहनलाल ने पंचायत समिति कार्यालय में चाय की दुकान लगाने वाले बिरमचंद को समय पर चाय नहीं पहुंचाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहनलाल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि चायवाले को फोन कर चाय लाने के लिए कहा गया था। लेकिन, बिरमचंद ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने कहा कि भैंस का दूध निकालने के बाद चाय लेकर आता हूं। मजेदार बात तो यह है कि नोटिस में कार्यालय में समय पर चाय नहीं पहुंचाने पर इसे बिरमचंद की घोर लापरवाही माना गया।
विज्ञापन
बिरमचंद को हिदायत भी दी गई है कि वो कार्यालय में किसी भी अधिकारी की ओर से फोन किए जाने पर पहले से ही भैंस का दूध निकाल कर रखे और कार्यालय में समय पर चाय पहुंचाए। ऐसा नहीं करने पर अपने वह अपने बर्तन और ठीकरा समेट ले। इधर, नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी रंगलाल ने स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहनलाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन