{"_id":"62daa401f911e43be41b782b","slug":"government-approved-the-proposal-to-construct-125-new-buildings-at-jamdoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जामडोली के पुनर्वास गृह में बनेंगे 125 नए भवन, अशोक गहलोत सरकार ने दी प्रस्ताव को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जामडोली के पुनर्वास गृह में बनेंगे 125 नए भवन, अशोक गहलोत सरकार ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
Fri, 22 Jul 2022 06:50 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:50 PM IST
सार
नवीन भवन के निर्माण के लिए 7.85 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति भी गहलोत सरकार ने दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के जामडोली स्थित मानसिक विमन्दित महिला एवं बाल कल्याण पुनर्वास गृह का विस्तार करते हुए 125 आवासीय क्षमता का नवीन भवन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस नवीन भवन के निर्माण के लिए 7.85 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति भी श्री गहलोत सरकार द्वारा दी गई है।
गहलोत की मंजूरी से प्रस्तावित भवन में भूतल पर 16 बालकों की 5 तथा 12 बालकों की 4 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें केयर टेकर व आवश्यक सुविधाओं सहित 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधा एवं नर्सिंग केयर का भी प्रावधान होगा। इस भवन में बालकों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु खेलकूद की सुविधा भी विकसित की जाएगी। भवन के प्रथम तल पर प्रशासकीय कक्ष तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इस भवन का निर्माण विमंदित व्यक्तियों के नेशनल ट्रस्ट द्वारा अनुशंसित नियमावली को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इसमें बड़ा डायनिंग हॉल मय रसोई, स्टोर तथा ऑक्यूपेशनल थेरेपी हेतु कक्ष भी उपलब्ध होगा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में 250 क्षमता का एक पुनर्वास गृह जामडोली में संचालित है। जिसमें लगभग 340 आवासी गृह सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं। लेकिन इस पुनर्वास गृह में अन्य संस्थाओं से भी आवासियों का स्थानान्तरण किए जाने के कारण प्रवेश का दवाब बना रहता है। इस आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा विमंदित जनों के हित में 125 आवासीय क्षमता का एक नए भवन के निर्माण बनाने का भी निर्णय लिया गया है।