फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   goons looted jeweler in Pali worth around 20 lakh rupees leaving him injured

पाली: बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ को बनाया शिकार, डंडे से हमलाकर लूटे 25 तोला सोने और 25 किलो चांदी के आभूषण

Sun, 22 Aug 2021 06:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 22 Aug 2021 06:22 PM IST
सार

राजस्थान के पाली इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान से घर जा रहे एक सर्राफ को निशाना बना लिया। बदमाशों ने सर्राफ को डंडे से मारकर जख्मी कर दिया और 25 तोला सोना व 15 किलो चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
goons looted jeweler in Pali worth around 20 lakh rupees leaving him injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यह घटना पारी के बगड़ नगर थाना क्षेत्र के गुड़ा श्यामा इलाके की है। अरविंद सोनी की बड़ा गुड़ा में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। रोज की तरह शनिवार रात को भी वह करीब आठ बजे एक बैग में सोने व चांदी के आभूषण लेकर घर की ओर रवाना हुए थे। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 8.15 बजे गुड़ श्यामा से करीब आधा किलोमीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। 

विज्ञापन


एक बदमाश ने उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया और दूसरे ने उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह आभूषणों से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो गए। अरविंद ने इसकी जानकारी पुलिस के पास दर्ज कराई है। बदमाशों के हमले में अरविंद के सिर और हाथ पैरों में चोट आई हैं। उनके सिर में आठ टांके भी लगे हैं। बदमाश करीब 20 लाख कीमत के 25 तोला सोने और 15 किलो चांदी के आभूषण लूट ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed