फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Goods worth Rs 14 lakh stolen from readymade garments shop in six years

Kekri: रेडीमेड कपड़ों की दुकान से छह साल में 14 लाख रुपये का माल पार, दुकान के नौकर ने ही लगाया मालिक को चूना

Mon, 06 Jan 2025 09:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 Jan 2025 09:11 PM IST
सार

Kekri: केकड़ी में रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करने वाले एक नौकर ने, जिस थाली में खाया, उसी में ही छेद कर दिया। उसने मालिक की आंखों में धूल झोंककर छह साल में धीरे-धीरे दुकान से लाखों रुपयों का माल पार कर दिया।

विज्ञापन
Goods worth Rs 14 lakh stolen from readymade garments shop in six years
आऱोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने रेडीमेड कपड़ों की दुकान से छह साल में 14 लाख रुपए के कपड़े चोरी करने के मामले में दुकान के नौकर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि ग्राम लसाड़िया थाना केकड़ी निवासी विनोद सैनी पुत्र रमेश सैनी ने गत 2 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पटवार घर के पास विनोद जॉन के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। यहां से हर माह लगभग 80 से 100 कपड़े चोरी हो रहे थे।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई करतूत
रिपोर्ट में बताया गया कि चोरी के बारे में दुकान के नौकर से पूछताछ की तो उसने अनभिज्ञता जताई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पता चला कि कैमरों की फुटेज कई बार बंद आ रही है। किसी को पता चले बिना दूसरे कैमरे सेट कर निगरानी की तो दुकान में काम करने वाले नौकर अजमेरी गेट निवासी रोहित साहू पुत्र भंवरलाल द्वारा 14 से 17 नवम्बर 2024 के मध्य लगभग 15 शर्ट चोरी करने की करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस बारे में रोहित को उलाहना दिया तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने गहनता से की जांच
रिपोर्ट में विनोद सैनी ने बताया कि स्टॉक मिलान के अनुसार आरोपी नौकर ने वर्ष 2018 से 2024 के मध्य दुकान से 14 लाख 21 हजार 298 रुपए के कपड़े चोरी किए है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 306 के तहत युवक को डिटेन कर पूछताछ शुरु की तो आरोपी ने दुकान से कपड़े चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी रोहित साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस आरोपी से चोरी का माल खरीदने वालों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, हेड कांस्टेबल राकेश मीणा व कालूराम, कांस्टेबल राजेन्द्र आचार्य, तेजमल व पंकज कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed