{"_id":"64aabb65116248f3d70cd3e3","slug":"good-news-came-from-alwar-sariska-tiger-reserve-tigress-st-19-gave-birth-to-two-cubs-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी, बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी, बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को दिया जन्म
Sun, 09 Jul 2023 07:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 09 Jul 2023 07:21 PM IST
सार
सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को दिया जन्म है। इनकी उम्र करीब तीन महीने की बताई जा रही है। दोनों शवकों के जन्म के बाद टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 30 हो गई है।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ शवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बार फिर खुशखबरी आई है। यहां एक बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। इनके जन्म के बाद अब सरिस्का में बाघों की संख्या 30 हो गई है। सरिस्का के अधिकारी शावकों की निगरानी कर रहे हैं। इनकी टेरिटरी शहर के पास ही है।
विज्ञापन
सरिस्का टाइगर रिजर्व की रेंज अलवर बफर के वन क्षेत्र में बाधिन एसटी-19 ने दो शावकों को जन्म दिया है। दोनों शावकों फोटो ट्रैप कैमरे में 6 जुलाई 2023 को कैप्चर हुई है। इन शावकों का संभावित पिता इस क्षेत्र में विचरण करने वाला बाघ एसटी-18 है।
विज्ञापन
सरिस्का के क्षेत्रीय निदेशक आरएन मीना ने बताया कि सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 28 से बढ़कर अब 30 हो गई है। सरिस्का के डीएफओ डीपी जागावत ने बताया कि इन शावकों मूवमेंट के कारण इस इलाके में फिलहाल पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया। सरिस्का की टीमें शावकों की मॉनिटरिंग के लिए लगाई गई हैं। दोनों शवक करीब तीन महीने के हैं।
विज्ञापन