फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gold Silver jewelery theft in Jhalawar Servant abscond with jewelery worth 2.5 crores in aklera

Jhalawar: मालिक को लगी झपकी, नौकर ढ़ाई करोड़ के आभूषण लेकर फरार

Wed, 09 Mar 2022 01:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 09 Mar 2022 01:13 PM IST
सार

झालावाड़ में एक नौकर करोड़ों का आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी नौकर को छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Gold Silver jewelery theft in Jhalawar Servant abscond with jewelery worth 2.5 crores in aklera
झालावाड़ में नौकर ने की चोरी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झालावाड़ के अकलेरा थाना क्षेत्र में एक आभूषण व्यवसायी के घर से नौकर करीब पांच किलो सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। चोरी की गई जेवरात की कीमत करीब ढाई करोड़ बताई जा रही है। 

विज्ञापन


झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि मंगलवार को अकलेरा निवासी 68 वर्षीय आभूषण व्यवसायी सुरेश कुमार ने अकलेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि वे मंगलवार सुबह दुकान जाने के लिए तैयार हो रहा था। वहीं उन्होंने सोने-चांदी से भरा बैग टेबल पर रख दिया था। उनका नौकर देशराज मीणा मकान में झाड़ू पोछा कर रहा था। इसी बीच मेरी नींद लग गयी। इतने में देशराज करीब 5 किलो सोने के गहने और 1.5 किलो चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


नाकाबंदी कर पकड़ा गया नौकर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर तुरंत नाकाबंदी करवाई गई। उन्होंने सीओ अकलेरा गिरधर सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।वहीं सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश और सीमावर्ती जिलों कोटा और बारां की सीमा में नाकाबंदी कर दी गई। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी नौकर बासोदिया के तरफ जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मात्र 6 घंटों में नौकर देशराज पुत्र रंग लाल मीणा निवासी गोरियाखेडा थाना अकलेरा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed