फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Global Rajasthan Agritech 2016 launched

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016 का शुभारंभ

Wed, 09 Nov 2016 03:10 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
 Global Rajasthan Agritech 2016 launched
- फोटो : social media

जयपुर में बुधवार को सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के जयपुर कन्वेंशन एण्ड एग्जिब्यूशन सेंटर पर ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016 का शुभारंभ हुआ। राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस मीट की शुरुआत मांगणियार लोक संगीत से हुई।

विज्ञापन


इस दौरान ग्राम को संबोधित करते हुए राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का था कि प्रदेश में हरित, पीत, श्वेत और नीली क्रांति का सही से शुभारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में 15 वैरायटी के संतरे पैदा हो रहे हैं। वहीं राजस्थान एग्रीटेक मीट में राजस्थान के मुख्य सचिव ओमप्रकाश मीना ने कृषि विकास की जानकारियां प्रजेंटेशन के जरिए दीं।  मीना ने कहा कि राज्य में एग्री प्रोसेसिंग व एग्री मार्केटिंग में अपार संभावनाएं हैं और राजस्थान देश का तीसरा फार्मर फ्रेंडली राज्य है। 
विज्ञापन


वहीं इस मीट में हिस्सा लेने बाबा रामदेव भी पहुंचे, जिनका सीएम राजे ने स्वागत किया। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि समग्र समृद्धि का रास्ता खेत खलिहानों से आता है और हिन्दुस्तान गांवों और किसानों का देश है। उन्होंने राजस्थान की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान शौर्य और पराक्रम का प्रदेश है। उन्होंने वादा किया है कि इस राज्य के बाजरे को पूरे हिंदुस्तान को खिलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed