फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girls molested in Nagaur two parties pelted stones

Rajasthan: युवतियों से छेड़छाड़ के बाद एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़े, एक घंटे तक भीड़ ने की पत्थरबाजी

Tue, 03 May 2022 07:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 May 2022 07:03 PM IST
सार

नागौर की किदवई कॉलोनी में एक पक्ष के युवकों ने लड़कियों पर फब्तियां कस दीं। इसके बाद बवाल शुरू हो गया और 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Girls molested in Nagaur two parties pelted stones
लोगों की भीड़ ने जमकर की पत्थरबाजी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में जोधपुर के बाद नागौर में हिंसा और पथराव की घटना सामने आई है। शहर की किदवई कॉलोनी में हुए विवाद के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों ने जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान करीब 100 से ज्यादा लोग सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईद के मौके पर किदवई कॉलोनी में एक पक्ष के युवकों ने लड़कियों पर फब्तियां कस दीं। इसके बाद पहले तो कहसुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते हालात काबू से बाहर हो गए। 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ हिंसक हो गई। दोनों पक्षों के लोग ने जमकर पत्थरबाजी की। एक घंटे तक चली इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सचूना पर पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे अधिकारियों ने उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा और हालात काबू किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक उप्रदवी उत्पाद मचाते रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने इलाके में जवानों को तैनात किया है। वहीं दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अब हालात काबू में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed