फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl 'sold' by mother, gang-raped in moving jeep

दरिंदगी: चलती जीप में हुआ गैंगरेप

Sat, 24 May 2014 02:13 PM IST
Updated Sat, 24 May 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
Girl 'sold' by mother, gang-raped in moving jeep

राजस्थान के टोंक में एक मां ने अपनी 16 साल की बेटी को चंद रुपयों की खातिर बेच दिया। लड़की के साथ चलती जीप में दो लोगों ने रेप किया।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक लड़की अपनी मर्जी से उन लोगों के साथ जाने को तैयार नहीं थी जिनको उसे बेचा गया था। इस पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ उसका अपहरण किया और फिर दोस्तों के साथ उसका रेप किया।
विज्ञापन


लड़की खुद को बचाने के लिए चलती जीप से कूद गई और नजदीक के पुलिस स्टेशन पहुंची। उसकी कहानी सुन कर पुलिसवाले भी हैरान रह गए।

मां को किया गिरफ्तार

Girl 'sold' by mother, gang-raped in moving jeep

पुलिस ने शुक्रवार को लड़की की मां को मानव तस्करी की धाराओं में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी गरफ्त में लिया है। इनमें से एक वो है जिसने लड़की को खरीदने के बाद उससे शादी की थी। और दूसरा वो शख्स है जिसने इस डील में बिचौलिये का काम किया था।

आरोप है कि लड़की के पति और चार अन्य ने उसके साथ अलग अलग वक्त पर रेप किया।

टोंक के डिप्टी एसपी अमरजीत सिंह बेदी ने कहा कि लड़की मध्य प्रदेश के रतलाम की रहने वाली है, पिछले महीने उसकी मां ने उसे तीन लाख रुपये में बेच दिया था। उन्होंने बताया कि,"भीलवाड़ा के रहने वाले फारुख ने इस डील में बिचौलिये का काम किया।"

चलती जीप से कूदी लड़की

Girl 'sold' by mother, gang-raped in moving jeep

उन्होंने बताया कि,"उमेश शर्मा नाम के आदमी ने लड़की को खरीदा था और उसकी मां को आधा पैसा दिया था।" दो मई को शादी के बाद उसने लड़की की इच्छा के खिलाफ उसके साथ संबंध बनाए। जब लड़की अपनी मां के घर आई तो उसने वापस जाने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि,"20 मई को उसका पति उसे ससुराल ले जाने के लिए आया तो उसके साथ तीन और लोग भी थे। रास्ते में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया। बचने के लिए वो चलती गाड़ी से कूद गई और एक बस में बैठ कर देवली के पुलिस स्टेशन में पहुंच गई।"

विज्ञापन

पैसों के लिए बेचा मां ने

Girl 'sold' by mother, gang-raped in moving jeep

लड़की के पिता की मौत हो चुकी है और पैसों के लिए उसकी मां ने उसे बेच दिया। आरोपी उमेश कुछ वक्त पहले सऊदी से लौट कर भारत आया है।

सूत्रों के मुताबिक लड़की ने बताया है कि उसके साथ पति समेत कुल पांच लोगों ने रेप किया है। पुलिस ने कहा कि,"हमने उमेश और फारुख को अरेस्ट कर लिया है और अब पदम गुर्जर व हरितेश माली की तलाश कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed