{"_id":"63654b672f9409442f7426dd","slug":"girl-raped-in-bhilwara-accused-was-taken-in-name-of-brother-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाई के एक्सीडेंट के नाम पर युवती को ले गया युवक, दुष्कर्म कर दो मंजिला इमारत से नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाई के एक्सीडेंट के नाम पर युवती को ले गया युवक, दुष्कर्म कर दो मंजिला इमारत से नीचे फेंका
Fri, 04 Nov 2022 10:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:57 PM IST
सार
पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी, भाई के एक्सीडेंट की खबर देने पर वह उसके साथ चली गई, जिसके बाद आरोपी इरफान ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक युवती को भाई के सड़क हादसे की झूठी खबर देकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसके कमर और हाथ में चोट आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह किसी काम से बाजार जा रही थी। रास्ते में इरफान नाम का युवक उसके पास आया और कहा कि तुम्हारे भाई एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद पीड़िता उसके साथ एक्टिवा पर बैठकर चली गई। आरोपी युवक उसे सुभाष नगर के एक पानी के प्लांट पर ले गया।
विज्ञापन
युवती के पूछने पर आरोपी ने कहा कि तुम्हारा भाई अंदर कमरे में है। वह जैसे ही कमरे में पहुंची उसके पीछे आरोपी भी आ गया और दरवाजा बंद कर लिया। बाद में आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी इरफान ने उसे दो मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। इससे युवती की कमर और हाथ में चोट लगी है।
विज्ञापन
युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी इरफान के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इरफान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी, भाई के एक्सीडेंट की खबर देने पर वह उसके साथ चली गई, जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच की जा रही है।