{"_id":"62484a9db1f9bd43150e5eea","slug":"girl-molested-by-giving-drugs-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rape In Jaipur: ब्रांच हेड बनाने के नाम पर दो लाख की ठगी, युवती को घर बुलाकर पिलाई नशीली दवा, किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rape In Jaipur: ब्रांच हेड बनाने के नाम पर दो लाख की ठगी, युवती को घर बुलाकर पिलाई नशीली दवा, किया दुष्कर्म
Sat, 02 Apr 2022 06:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 02 Apr 2022 06:37 PM IST
सार
पीड़िता ने करणी विहार थाना पुलिस को बताया कि आरोपी ने जनवरी 2022 को उसे घर बुलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक युवक ने कंपनी बनाकर फेसबुक पर उसका प्रचार करते हुए 22 वर्षीय युवती को अपने जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को ब्रांच हैड बनाने का लालच देते हुए उसके साथ ठगी की और दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पूरा मामला जयपुर के करणी विहार थाना इलाके का है। 22 वर्षीय युवती ने कुलदीप सिंह चौहान नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2021 को फेसबुक पर उसने एक कंपनी का विज्ञापन देखा और उस पर लिखे नंबरों पर कॉल किया था।
विज्ञापन
इस दौरान कुलदीप से मेरी बात हुई थी। उसने बताया कि कंपनी आनलाइन काम उपलब्ध करवाती है। टारगेट पूरा करने पर तय रुपए दे दिए जाते हैं। इसके बाद उसने ऑफर लेटर भेजकर काम समझा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने युवक द्वारा दिया गया काम पूरा किया, लेकिन उसे भुगतान नहीं दिया गया। रुपए मांगने पर आरोपी युवक ने पीड़िता से कहा कि वह उसे नई शाखा का मुखिया बना देगा, इसके लिए उसे दो लाख रुपये का निवेश करना पड़ेगा।
पीड़िता ने आरोपी के झांसे में आकर उसे रुपए दे दिए। इसके बाद जनवरी 2022 में कुलदीप ने शाखा खुलवाने के बहाने वैशाली नगर स्थित फ्लैट पर बुलाया शीतल पेय में कुछ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई, इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।