फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   girl dead body found in drain in Mehandipur Balaji Dausa

Rajasthan: नाले में लड़की का मिला शव, बिहार से मेंहदीपुर बालाजी दर्शन करने आया था परिवार

Thu, 01 Sep 2022 08:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 01 Sep 2022 08:49 AM IST
सार

मृतका के भाई ने शव की पहचान की। उसने बताया कि वे लोग गेस्ट हाउस में रुके थे। इसी दौरान उसकी बहन लापता हो गई। उसने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
girl dead body found in drain in Mehandipur Balaji Dausa
मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : Social Media

विस्तार

मेहंदीपुर गांव के नाले में एक लड़की का शव मिला। करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। लड़की की पहचान दरभंगा बिहार की नेहा के रूप में हुई।  

विज्ञापन


मीडिया की रिपोर्टस के अनुसार शव की पहचान भाई रामेश्वर कुमार ने की। मृतका के भाई ने बताया कि वो अपनी मां और बहन के साथ बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आया था। वे लोग कस्बे के ही एक गेस्ट हाउस में रुके थे। नेहा 26 अगस्त को शुक्रवार सुबह सात बजे गायब हो गई थी। भाई का आरोप है कि उसने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। केस भी दर्ज करवाया गया। उन्होंने कार्रवाई के बजाय खुद से ढूंढने को कहा।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो वो होटल के कमरे से बाहर निकलते दिखी। उसके बाद उसका पता नहीं चला। नेहा के पिता का दरभंगा कपड़ों का बिजनेस है। नेहा दरभंगा के पास कंथोल गांव में 9वीं क्लास में पढ़ाई करती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed