फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ghar ki congress sab ki congress Adhir Ranjan Chowdhury and Ashok Gehlot attack Kapil Sibal

'घर की कांग्रेस' हो 'सब की कांग्रेस': सिब्बल पर अधीर रंजन के बाद गहलोत का हमला, बोले- वे पार्टी की संस्कृति के व्यक्ति नहीं

Tue, 15 Mar 2022 08:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Mar 2022 08:04 PM IST
सार

'घर की कांग्रेस हो सब की कांग्रेस' के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल अपनों के ही निशाने पर आ गए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने सिब्बल एहसान फरामोश बताया तो वहीं सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वे कांग्रेस संस्कृति के व्यक्ति नहीं हैं।

विज्ञापन
ghar ki congress sab ki congress Adhir Ranjan Chowdhury and Ashok Gehlot attack Kapil Sibal
अशोक गहलोत, कपिल सिब्बल और अधीर रंजन चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'घर की कांग्रेस हो सब की कांग्रेस' के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल अपनों के ही निशाने पर आ गए हैं। अधीर रंजन चौधरी के बाद राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिब्बल पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि सिब्बल कांग्रेस संस्कृति के व्यक्ति नहीं हैं। वह एक प्रसिद्ध अधिवक्ता हैं जो कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उन्हें बहुत मौके दिए हैं। गहलोत ने कहा कि उनके इस तरह का बयान देने की उम्मीद नहीं हैं। 

विज्ञापन


इधर, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कि कपिल सिब्बल एहसान फरामोश हैं। गांधी परिवार ने सिब्बल को सिब्बल बनाया है, लेकिन अपने बयानों से वह भाजपा को मौका दे रहे हैं। अगर उनका मकसद सिर्फ राज्यसभा जाना है, तो भाजपा से चले जाएं। 

विज्ञापन

कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार पर बोला हमला 

कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि 'घर की कांग्रेस' की जगह 'सब की कांग्रेस' हो। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने मुझे आश्चर्यचकित नहीं किया, क्योंकि इसका अंदाजा मुझे पहले से था। 2014 से हम लगातार नीचे की ओर जा रहे हैं। हमने राज्य दर राज्य खोया है। जिन राज्यों में हम सफल हुए वहां भी कार्यकर्ता को एक साथ नहीं रख पाए। इस बीच कुछ प्रमुख लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। 2014 से अब तक करबी 177 सांसद और विधायक के साथ 222 उम्मीदवार कांग्रेस छोड़ चुके हैं। हमने इतिहास में किसी अन्य राजनीतिक दल में इस तरह का पलायन नहीं देखा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed