'घर की कांग्रेस' हो 'सब की कांग्रेस': सिब्बल पर अधीर रंजन के बाद गहलोत का हमला, बोले- वे पार्टी की संस्कृति के व्यक्ति नहीं
'घर की कांग्रेस हो सब की कांग्रेस' के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल अपनों के ही निशाने पर आ गए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने सिब्बल एहसान फरामोश बताया तो वहीं सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वे कांग्रेस संस्कृति के व्यक्ति नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'घर की कांग्रेस हो सब की कांग्रेस' के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल अपनों के ही निशाने पर आ गए हैं। अधीर रंजन चौधरी के बाद राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिब्बल पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि सिब्बल कांग्रेस संस्कृति के व्यक्ति नहीं हैं। वह एक प्रसिद्ध अधिवक्ता हैं जो कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उन्हें बहुत मौके दिए हैं। गहलोत ने कहा कि उनके इस तरह का बयान देने की उम्मीद नहीं हैं।
इधर, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कि कपिल सिब्बल एहसान फरामोश हैं। गांधी परिवार ने सिब्बल को सिब्बल बनाया है, लेकिन अपने बयानों से वह भाजपा को मौका दे रहे हैं। अगर उनका मकसद सिर्फ राज्यसभा जाना है, तो भाजपा से चले जाएं।
कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार पर बोला हमला
कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि 'घर की कांग्रेस' की जगह 'सब की कांग्रेस' हो। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने मुझे आश्चर्यचकित नहीं किया, क्योंकि इसका अंदाजा मुझे पहले से था। 2014 से हम लगातार नीचे की ओर जा रहे हैं। हमने राज्य दर राज्य खोया है। जिन राज्यों में हम सफल हुए वहां भी कार्यकर्ता को एक साथ नहीं रख पाए। इस बीच कुछ प्रमुख लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। 2014 से अब तक करबी 177 सांसद और विधायक के साथ 222 उम्मीदवार कांग्रेस छोड़ चुके हैं। हमने इतिहास में किसी अन्य राजनीतिक दल में इस तरह का पलायन नहीं देखा है