फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot OSD Lokash Sharma attacked Haryana CM Manohar Lal Khattar

Rajasthan: खट्टर का बयान 'हर किसी की सुरक्षा नहीं कर सकते'; लोकेश शर्मा ने डबल इंजन की सरकार कहकर कसा ये तंज

Wed, 02 Aug 2023 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Aug 2023 09:54 PM IST
सार

मीडिया में आए हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के एक बयान को कोट करते हुए सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा- देशवासियों देखिये, मोदीजी के डबल इंजन की सरकार वाले मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से किस तरह हाथ खड़े कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Gehlot OSD Lokash Sharma attacked Haryana CM Manohar Lal Khattar
ओएसडी लोकेश शर्मा और सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा CM का कहना है कि "हम हर किसी की सुरक्षा नहीं कर सकते।" मीडिया में आए हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस बयान को कोट करते हुए सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा-देशवासियों देखिये, मोदीजी के डबल इंजन की सरकार वाले मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से किस तरह हाथ खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने कहा- ये वही डबल इंजन है, जिसकी मार्केटिंग बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता दूसरे प्रदेशों में करते हैं। ओएसडी लोकेश शर्मा ने एक न्यूज चैनल की खबर का हवाला भी दिया। गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने हरियाणा की डबल इंजन सरकार की विफलता पर भाजपा को घेरा। हरियाणा के नूंह में सोमवार से हो रही सांप्रदायिक हिंसा और उससे उपजे हालात को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी लोकश शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि हम हर किसी की सुरक्षा नहीं कर सकते।
विज्ञापन


बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ दिनों में जितनी बार भी राजस्थान का दौरा किया है, उस दौरान दिए गए अपने संबोधनों में उन्होंने राजस्थानवासियों से भी प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया था। उसी पर लोकेश शर्मा ने ये कटाक्ष किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan: खट्टर का बयान 'हर किसी की सुरक्षा नहीं कर सकते'; लोकेश शर्मा ने डबल इंजन की सरकार कहकर कसा ये तंज; Gehlot OSD Lokash Sharma attacked Haryana CM Manohar Lal Khattar
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed