फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot government will give free food packets to 1.06 crore families in Rajasthan

Rajasthan: सरकार 1.06 करोड़ परिवारों को देगी फ्री फूड पैकेट, हर माह 392 करोड़ होंगे खर्च, 24 से होगा रजिस्ट्रेशन

Fri, 14 Apr 2023 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Apr 2023 08:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 1.06 करोड़ परिवारों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए अहम निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के वर्क प्लान को अप्रूव किया है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) से जुड़े परिवारों को निःशुल्क फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Gehlot government will give free food packets to 1.06 crore families in Rajasthan
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रत्येक पैकेट में चना दाल, चीनी, नमक एक-एक किलो, खाद्य तेल एक लीटर, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर 100-100 ग्राम और हल्दी पाउडर 50 ग्राम सामग्री होगी। लाभार्थियों को लगभग 370 रुपए प्रति पैकेट (सभी व्ययों सहित) की लागत से फूड पैकेट आपूर्ति करने पर लगभग 392 करोड़ रुपए मासिक व्यय होगा। इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन 24 अप्रैल से आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंपों में होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एफपीएस- शॉप्स खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग करेंगे फूड पैकेट का डिस्ट्रीब्यूशन
इस योजना में कॉनफैड, सहकारिता विभाग की ओर से सामग्री खरीदकर फूड पैकेट तैयार करके उचित मूल्यों की दुकानों (एफपीएस) को उपलब्ध कराए जाएंगे। इनका वितरण एफपीएस शॉप्स (खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग) द्वारा किया जाएगा। इस पर पर्यवेक्षण सहकारिता विभाग की ओर से भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed