फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot government reduced VAT on petrol and diesel petrol prices reduced in Rajasthan

Petrol Diesel Prices: राजस्थान में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट

Sun, 22 May 2022 10:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 22 May 2022 10:29 AM IST
सार

गहलोत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया है। इसके बाद राजस्थान में पेट्रोल 10.48 रुपये और डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा।

विज्ञापन
Gehlot government reduced VAT on petrol and diesel petrol prices reduced in Rajasthan
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है। इसके बाद राजस्थान सरकार ने भी वैट में कमी की घोषणा की है। जिसके बाद राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सस्ता मिलेगा। 

विज्ञापन


राजस्थान में अब पेट्रोल 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई एक्साइज कटौती से राज्य सरकार का पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट कम होगा। इससे राजस्थान में पेट्रोल 10.48 रुपये और डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा।

विज्ञापन



गहलोत सरकार के पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के निर्णय से राज्य को करीब 1200 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की राजस्व हानि होगी। पहले भी दो बार की गई वैट की कमी से राज्य को 6300 करोड़ रुपये की राजस्व हानि हुई थी। शनिवार की कटौती को जोड़कर राज्य को करीब 7500 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की राजस्व हानि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed