फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gangster Lawrence Bishnoi brother Anmol threatens to kill hotel businessman in Jaipur

Rajasthan: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की होटल कारोबारी को धमकी, कहा-मिलकर चल नहीं तो गोली मार देंगे

Wed, 08 Feb 2023 05:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 08 Feb 2023 05:49 PM IST
सार

जयपुर के होटल कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi brother Anmol threatens to kill hotel businessman in Jaipur
गैंगस्टर अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस गैंग राजस्थान पुलिस और प्रदेश के कारोबारियों के लिए मुसीबत बन गया है। आए दिन व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है। अब जयपुर में रहने वाले एक और व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर रुपये की मांग की गई है।पीड़ित व्यापारी प्रदीप कुमार तोलानी जयपुर के प्रताप नगर  स्थित एनआरआई कॉलोनी में रहते हैं। इस संबंध में उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

 
एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप तोलानी होटल व्यापारी हैं। वे पांच साल से एनआइआई कॉलोनी में रह रहे हैं। मानवेंद्र ने बताया कि 6 फरवरी को सुबह 10:23 पर प्रदीप को व्हाट्सअप कॉल आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद कई बार कॉल आया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। 
विज्ञापन


कॉल नहीं उठाने पर उसी नंबर से मैसेज आए। एक ऑडियो मैसेज भेजा गया, जिसमें  युवक कह रहा है कि मेरा नाम अनमोल बिश्नोई है और वह लारेंस विश्नोई का भाई है। आरोपी ने ऑडियो मैसेज भेजकर प्रदीप से कॉल उठाने और उससे बात करने के लिए कहा। साथ ही उसे ये चेतावनी भी दी कि वह उसके साथ मिलकर चले, ऐसा नहीं करने पर उसे गोली मारने की धमकी भी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित होटल व्यापारी पुलिस के पास पहुंचा और केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed