{"_id":"62afd6bf4f576e52db3ba57a","slug":"gangrape-in-alwar-five-youths-gang-raped-the-married-woman-on-terrace","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangrape in Alwar: घर की छत पर पांच युवकों ने नाबालिग विवाहिता से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangrape in Alwar: घर की छत पर पांच युवकों ने नाबालिग विवाहिता से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Mon, 20 Jun 2022 07:56 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 20 Jun 2022 07:56 AM IST
सार
अलवर में पति के साथ सो रही विवाहिता से पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 12 जून की रात नाबालिग विवाहिता से छत पर पड़ोस के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विवाहिता के परिजनों ने रिपोर्ट में दिया है कि घटना 12 जून की है। विवाहिता अपने पति के साथ छत पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे पड़ोस के पांच युवक अचानक छत पर आ गए और चाकू की नोंक पर आरोपियों ने विवाहिता से बारी-बारी रेप किया। इसी दौरान शोर से पति की आंख खुल गई तो आरोपी दीवार कूद कर भाग गए। विवाहिता ने घटना की जानकारी पति और परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल कराया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन