{"_id":"646e2766a29d6f1b140fa788","slug":"gang-war-in-dholpur-jail-3-operatives-of-mukesh-thakur-gang-attacked-prisoner-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: वर्चस्व को लेकर जिला जेल में गैंगवार, मुकेश ठाकुर गैंग के 3 गुर्गों ने कैदी पर किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: वर्चस्व को लेकर जिला जेल में गैंगवार, मुकेश ठाकुर गैंग के 3 गुर्गों ने कैदी पर किया हमला, घायल
Wed, 24 May 2023 08:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 May 2023 08:34 PM IST
सार
धौलपुर जेल में तीन कैदियों ने दूसरी बैरक में रहने वाले एक कैदी पर हमला कर दिया। हमले में कैदी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बाद में उसे जेल में ही शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
धौलपुर जिला जेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिला जेल में बुधवार को पूर्व मुकेश ठाकुर गैंग के 3 गुर्गों ने बेरिक नंबर 4 के कैदी पर हमला कर दिया। हमले में कैदी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे फिर जिले में शिफ्ट कर दिया है। जेल प्रशासन ने हमलावर कैदियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
धौलपुर जेल अधीक्षक रामअवतार शर्मा ने बताया हर सप्ताह बुधवार को जेल में मेडिकल कैंप लगाया जाता है। जिसमें कैदियों का चेकअप किया जाता और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर दवा दी जाती है। बुधवार को 5 डॉक्टरों की टीम ने जेल में कैंप लगाया गया था। जांच के लिए बैरकों में बंद कैदियों को बाहर निकाला गया था। इस दौरान बैरक नंबर 10 के कैदी प्रबल प्रताप सिंह पुत्र हरिओम निवासी सैंपऊ, अजीत पुत्र राजकुमार निवासी रतनपुर बसेड़ी और कल्याण उर्फ कालीचरण पुत्र शिब्बू निवासी मुरावली कंचनपुर ने बैरक नंबर 4 के कैदी रविंद्र उर्फ कालू पुत्र अनूप सिंह निवासी गडरपुर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों के हमले में कैदी रविंद्र घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसे फिर से जेल में शिफ्ट करा दिया गया है। जेल प्रशासन ने तीनों हमलावर कैदियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में नामजद केस दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में कैदियों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
हमलावर कैदी हार्डकोर अपराधी
हमलावर कैदी प्रबल प्रताप सिंह, अजीत और कल्याण सिंह 1 लाख के इनामी डकैत रहे मुकेश ठाकुर गैंग के सक्रिय सदस्य रहे हैं। जिनके खिलाफ धौलपुर जिला समेत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसी संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। हालांकि, डकैत मुकेश ठाकुर की मौत हो चुकी है। यूपी पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लगी थी।