Rajasthan: हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, सरपंच और सरपंच पति सहित छह गिरफ्तार
हाईटेंशन लाइन से बिजली के तार चोरी करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। झुंझुनूं पुलिस ने एक सरपंच और सरपंच पति सहित गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरेपियों में एक ढ़ीलसर का सरपंच और एक लूणा का सरपंच प्रतिनिधि है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस की गिरफ्त में आई इस शातिर गैंग ने अब तक प्रदेश के कई इलाकों से करोड़ों रूपए के बिजली के तार चोरी किए है। गिरोह के सदस्य हाइटेंशन लाइन से बिजली के तार काटकर हरियाणा में बेच देते थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने झुंझुनू के मलसीसर क्षेत्र को अपना ठिकाना बना रखा था। स्थानीय लोग शामिल होने के कारण वारदात कर उनके गांवों में छुप जाते थे। पिछले महीने 21 मार्च की रात को बिसाऊ थाना इलाके के निराधनू के पास कैंपर में आए बदमाशों ने 440 केवी की बिजली लाइन के तार काटने की कोशिश की। डिस्कॉम के पावर हाउस के पास चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे, बिजली कर्मचारियों की जाग होने पर भाग गए थे।
200 मीटर तार की कीमत 1 लाख
चोर गिरोह के सदस्य इस लाइन से झुंझुनूं जिले के अलावा चूरू, हनुमानगढ़ जिले में भी तार काट कर चोरी कर चुके हैं। काटे हुए बिजली तारों को हरियाणा में ले जाकर बेचते थे। 440 केवी बिजली की हाईटेंशन लाइन के ये तार काफी महंगे हैं। 200 मीटर लंबे तार की कीमत एक लाख रुपए से अधिक होती है। तार महंगा होने के कारण यह चोरों के निशाने पर है। इस लाइन पर अब तक करीब 15 करोड़ रुपए के बिजली तार चोरी हो चुके हैं।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
पिलानी थाना के झेरली निवासी संदीप पुत्र महेन्द्र जाट
सोनू पुत्र निहाल सिंह निवासी थिरपाली पुलिस थाना हमीरवास
दिनेश उर्फ मोटिया पुत्र देवकरण निवासी झेरली थाना पिलानी
ओमप्रकाश पुत्र मनफूल निवासी झारिया पुलिस थाना दुदवा खारा चूरू
सरपंच रोहिताश पुत्र दूदाराम निवासी ढीलसर थाना बिसाऊ
सरपंच प्रतिनिध अनिल उर्फ प्रमोद निवासी कालेर का बास थाना बिसाऊ शामिल है