फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang stealing bells from temples caught in Dholpur

Dholpur: मंदिरों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा, दस माह से कर रहे थे चोरी, एक कुंटल पीतल के घंटे बरामद

Mon, 16 Oct 2023 08:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 16 Oct 2023 08:27 AM IST
सार

आरोपी दस माह से गांव डोमई के महाकालेश्वर मंदिर, गांव बडापुरा रीझोनी के बाबू महाराज एवं भुमिया बाबा मंदिर, गांव पवैनी के महाकालेश्वर मंदिर में कर रहे थे चोरी।

विज्ञापन
Gang stealing bells from temples caught in Dholpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर में सरमथुरा पुलिस ने देवस्थानों से घंटा चोर गैंग को दबोचा है। बदमाशों ने आधा दर्जन मंदिरों से घंटा चोरी की वारदात कबूली, पुलिस ने घंटे बरामद किए। धौलपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन एवं डीएसपी रविराज सिंह वृत्त सरमथुरा के निकटतम सुपरवीजन में सरमथुरा पुलिस ने देवस्थानों से घंटा चोर गैंग को दबोचते हुए एक कुंटल से अधिक वजनी पीतल के घंटे बरामद करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


थानाधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि सरमथुरा क्षेत्र में करीब 10 माह से गांव डोमई के महाकालेश्वर मंदिर, गांव बडापुरा रीझोनी के बाबू महाराज एवं भुमिया बाबा मंदिर, गांव पवैनी के महाकालेश्वर मंदिर, गांव खिन्नौट के महाकालेश्वर मंदिर तथा भैरो बाबा मंदिर इत्यादि मंदिरों से घंटा चोरी की वारदात हो रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने देवस्थानों से चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुजारियों व ग्रामीणों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान इलाका थाना के कई स्थानों पर दबिशें दी गईं। मुखबिर की सूचना पर थाना हाजा की टीम एएसआई जगदीश शर्मा, कानि. विनोद कुमार, हरेन्द्र कुमार, चेतन कुमार, नरसीराम ने नाकाबन्दी के दौरान मौसिम पुत्र पप्पू निवासी चैलपुरा सरमथुरा, दिलीप पुत्र लाखन निवासी बरईपुरा थाना सरमथुरा एवं चांदबाबू पुत्र हमीद निवासी चैलपुरा थाना सरमथुरा जिला धौलपुर को मोटरसाइकिल पर चोरी के घन्टा ले जाते हुए दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों व्यक्तियों से घंटों के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सके। पुलिस ने तीनों मुल्जिमों को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान इलाका थाना के करीब आधा दर्जन मन्दिरों से घंटा चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने मुल्जिमों की निशानदेही पर एक कुन्टल से अधिक वजनी पीतल के घण्टे बरामद कर लिया है। 


घंटा चोर गैंग पकड़ते ही सामाजिक संगठन हुए एक्टिव
सरमथुरा पुलिस द्वारा देवस्थानों से घंटा चोर गैंग को पकड़ने की भनक लोगों को लगते ही सामाजिक संगठन एक्टिव हो गए। पुलिस के अनुसार कई मंदिरों के पुजारी व सामाजिक संगठनों ने आधा दर्जन से अधिक मंदिरों से घंटा चोरी की वारदातें घटित होना बताते हुए रोष जताया। वहीं, सामाजिक संगठनों ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने व पंचायत बुलाकर कानून के साथ-साथ सामाजिक दंड देने का हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed