फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang rape with dalit woman in Chittorgarh fort victim is mentally handicapped

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ किले के खंडहर में दलित महिला से गैंगरेप, मानसिक रूप से दिव्यांग है पीड़िता

Tue, 10 May 2022 02:33 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 10 May 2022 02:33 PM IST
सार

पीड़िता ने अपने पिता को इशारे में अपनी कहानी बताई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें बदमाश महिला को ले जाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Gang rape with dalit woman in Chittorgarh fort victim is mentally handicapped
चित्तौड़गढ़ में गैंगरेप - फोटो : Social Media

विस्तार

चित्तौड़गढ़ में दलित महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार मई को चित्तौड़गढ़ किले के खंडहर में बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। यहां से वो पीड़िता को होटल और अन्य जगह ले गए और उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर सोमवार को मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी तीस साल की बेटी मानसिक रूप से दिव्यांग है। वो चार मई को घर से निकल कर चित्तौड़गढ़ किले पर पहुंच गई। इस दौरान कुछ बदमाशों ने खंडहर में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद होटल और अन्य जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब घर लौटकर आई तो उसने पिता को इशारों से अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी। 

विज्ञापन

अस्पताल में पुलिस के सामने भी पीड़िता ने इशारों से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

सीसीटीवी फुटेज मिले
वहीं पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। जिसमें महिला को कुछ लोग अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर ही पुलिस ने आरोपियों को नामजद किया है। इस मामले में जिन लोगों को हिरासत मे लिया गया है, उनमें दो नाबालिग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आरोपी कालूराम उर्फ हकला, अनिल उर्फ कालू शर्मा, चेतन उर्फ कचोरिया, प्रहलाद सालवी, देवराज, आशीष शर्मा और रतनलाल समेत सात लोगों को नामजद किया है। आरोपियों के खिलाफ रेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed