{"_id":"657f1c44d7eadba52c08cae6","slug":"gang-rape-of-13-year-old-minor-in-dausa-hindi-news-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: स्कूल जा रही 13 साल की नाबालिग को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक दिन तक बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: स्कूल जा रही 13 साल की नाबालिग को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक दिन तक बंधक बनाया
Sun, 17 Dec 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Dec 2023 09:35 PM IST
सार
Dausa News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र नेहरा ने बताया कि 13 साल की छात्रा को दो लड़के जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे। आरोपियों ने छात्रा को एक दिन तक बंधक बनाकर उसके सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले में एक नाबलिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी 24 घंटे तक छात्रा को बंधक बनाए रखे और फिर एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने मंडावरी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र नेहरा ने बताया कि 13 साल की पीड़ित छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती है। 14 दिसंबर को वह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान दो लड़के उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद सुनसान जगह पर 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी नाबालिक छात्रा को एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। रामचंद्र सिंह नेहरा ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
रामचंद्र सिंह नेहरा ने बताया कि मंडावरी क्षेत्र की रहने पीड़िता 14 दिसंबर को परीक्षा देने के लिए सुबह 9 बजे अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में बाइक पर आया सुरेश मीणा और उसके साथी उसे जबरन उठाकर ले गए। आरोपी पीड़िता को मंडावरी से 30 किमी. दूर सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में किसी सुनसान जगह ले गए। वहां, कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ एक 24 घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अगले दिन पेट्रोल पंप के पास पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। लड़की को रोते देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मलारना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर परिजनों को बुलाया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन