फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat targets CM Gehlot Union Minister raised questions on mega camp of Chiranjeevi Yojana

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने चिरंजीवी योजना के शिविर पर उठाए सवाल, कहा-फाइलों से उतार कर जमीन पर काम दिखाइए

Wed, 16 Mar 2022 02:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 16 Mar 2022 02:14 PM IST
सार

श्रीगंगानगर के पदमपुर में चिरंजीवी योजना के तहत मेगा शिविर में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। शिविर में डॉक्टरों की टीम पहुंची ही नहीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat targets CM Gehlot Union Minister raised questions on mega camp of Chiranjeevi Yojana
गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार की ओर से आयोजित चिरंजीवी योजना के मेगा शिविर में अव्यवस्थाओं को उजागर किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत जी फाइलों से उतार कर जमीन पर काम दिखाइएं।

विज्ञापन


मंगलवार को पदमपुर में मेगा शिविर का वीडियो ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि एसी कमरों में बैठ गहलोतजी प्रशासनिक बैठकों की झड़ी लगा रहे हैं। यहां चिरंजीवी योजना के मेगा शिविर में जनता भूखी-प्यासी जनता अधिकारियों के इंतजार में हलाकान हो रही है। शेखावत ने तंज कसा कि योजनाएं बनाने और घोषणाएं करने से कुछ नहीं होता गहलोतजी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फाइलों से उतार कर जमीन पर काम दिखाइएं। सरकार को सबसे पहले संवेदनशील होना चाहिए। जरूरतमंदों को आशा देकर उनके धैर्य की परीक्षा लेना अनुचित है।

विज्ञापन

महिला और बुजुर्ग हुए परेशान
बता दें कि पदमपुर में चिरंजीवी योजना के तहत मेगा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें लाभ लेने के लिए दिव्यांग बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिविर में अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची। जिसके बाद मरीजों को भूखे-पेट डॉक्टरों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। 

चिरंजीवी योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। योजना में एक बार प्रीमियम देकर एक साल तक बीमार होने पर मुफ्त इलाज और सुविधा का लाभ ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed