फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat targeted CM Gehlot over investigation of Karauli and Jodhpur riots

Rajasthan: शेखावत बोले- मुख्यमंत्री सीबीआई को दें करौली-जोधपुर दंगों की जांच, गहलोत ने शाह को दी थी यह चुनौती

Sun, 08 May 2022 07:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 May 2022 07:59 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य ऐसे हैं, जहां समुदाय विशेष के लोग कांग्रेस से अलग हुए तो वह खत्म हो गई। अपने गढ़ को बचाने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों को कौन प्रोत्साहित करता है, इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat targeted CM Gehlot over investigation of Karauli and Jodhpur riots
गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत को करौली और फिर जोधपुर में हुए दंगों की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। इसके लिए उन्हें खुद आगे आना चाहिए। दरअसल, शेखावत का यह तंज गहलोत के उस बयान को लेकर है जिसमें उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को सात राज्यों में हुई हिंसा की जांच कराने की चुनौती दी थी।   

विज्ञापन

जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए शेखावत ने कहा कि 2 मई को जोधपुर में ऐसी घटना घटी जो नहीं होनी चाहिए थी। हम सभी ने यह प्रयास किया कि यह मामला तूल नहीं पकड़े और इस उपद्रव के पीछे जो भी जिम्मेदार है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार प्रयास किया कि शहर में अमन कायम हो। इसके लेकर शेखावत ने पुलिस कमिश्नर और जिला कलेक्टर के साथ बैठक भी की है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई ऐसे राज्य है, जहां समुदाय विशेष के लोग कांग्रेस से अलग हुए तो वह खत्म हो गई है। अपने गढ़ को बचाने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों को कौन प्रोत्साहित करता है, इसकी जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत बोले, सीएम गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में हो रहे दंगों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री को जांच करवानी चाहिए, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि वह आगे आकर करौली और जोधपुर दंगों की जांच सीबीआई को सौंपे,  ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने कहा जिला और पुलिस प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। प्रशासन जानबूझकर दोनों पक्षों का विवाद बता कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। अगर इस मामले में निर्दोषों को फंसाया गया तो जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।


सीएम गहलोत ने क्या कहा था?
गृह मंत्री अमित शाह के अंदर अगर दम है तो  गृह मंत्रालय की एक कमेटी बनाएं। इसमें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जजों को शामिल करें। यह कमेटी जांच करें कि करौली के बाद देश के सात राज्यों में दंगे क्यों भड़के? उन्होंने कहा था, मेरा मानना है कि जांच के बाद दंगे भड़काने की योजना और तमाम बातें सामने आ जाएंगी। इसके बाद आगे दंगे होने रुक जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed