{"_id":"647c509b7085570992079a38","slug":"gajendra-singh-shekhawat-spoke-on-the-rape-incident-with-a-six-year-old-minor-girl-in-dungarpur-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gajendra Singh Shekhawat: 'बेटियों के सामने हमारे सिर शर्म से झुके, क्योंकि शिक्षा के मंदिर में पसरे हैवान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gajendra Singh Shekhawat: 'बेटियों के सामने हमारे सिर शर्म से झुके, क्योंकि शिक्षा के मंदिर में पसरे हैवान'
Sun, 04 Jun 2023 02:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:21 PM IST
सार
डूंगरपुर के सरकारी स्कूल में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बेटियों के सामने हमारे सिर शर्म से झुके हैं, क्योंकि शिक्षा के मंदिर स्कूल तक में हैवान पसरे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर के एक सरकारी स्कूल में छह साल की नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, बेटियों के सामने हमारे सिर शर्म से झुके हैं, क्योंकि शिक्षा के मंदिर स्कूल तक में हैवान पसरे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कभी दुष्कर्म की घटनाओं को बेटियों की नजर से देखने की कोशिश नहीं की, उल्टे दुष्कर्म को मर्दानगी से जोड़कर सदन में ठहाके लगाती रही। बेटियों भी सब देखती हैं और सुनती हैं, उन्हें कैसा लगता होगा?
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि काश, सरकार लिंगभेद न करते हुए कड़े इंतजाम करती। राजस्थान तब दुष्कर्म के मामलों में शर्मिंदगी के साथ सबसे ऊपर नहीं होता।