{"_id":"64bb98d2d62b7efda50f9887","slug":"gajendra-singh-shekhawat-says-modi-government-given-new-model-of-governance-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शेखावत बोले- मोदी सरकार ने दिया गर्वनेंस का नया मॉडल, जयपुर में 258 लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शेखावत बोले- मोदी सरकार ने दिया गर्वनेंस का नया मॉडल, जयपुर में 258 लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Sat, 22 Jul 2023 02:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:22 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे मौके कई बर्षों बाद ही आते हैं, जब कोई देश इस प्रक्रिया से गुजरता है। वर्तमान में यह समय चल रहा है। आने वाले 25 साल में देश संपूर्ण रूप से विकसित भारत की श्रेणी में आकर खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
शेखावत ने लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गर्वेनेंस का नया मॉडल दिया है। इसमें पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। इसी के चलते भारत आज विकसित देशों के मार्ग पर चल पड़ा है। पूरी दुनिया भारत की तरफ आशाभरी निगाहों से देख रही है।
विज्ञापन
शेखावत शनिवार को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली तरीके से जुड़े थे। शेखावत ने कहा कि देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे मौके कई बर्षों बाद ही आते हैं, जब कोई देश इस प्रक्रिया से गुजरता है। वर्तमान में यह समय चल रहा है। यह स्पष्ट दिख रहा है कि आने वाले 25 साल में देश संपूर्ण रूप से विकसित भारत की श्रेणी में आकर खड़ा हो जाएगा। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल की संज्ञा दी है। ये अमृत काल की अमृत वेला है।
विज्ञापन
उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि आपको सरकार के साथ जुड़कर काम करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर मिला है। आपको देश के निर्माण में अपना संकल्पबद्ध होकर काम करना होगा। इस संकल्प के साथ काम करना होगा कि मैं देश के निर्माण में सहभागी बनूंगा। शेखावत ने कहा कि नौकरी मिलना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन यह सौभाग्यपूर्ण अवसर है कि प्रधानमंत्री के हाथों युवकों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक चार लाख नौकरियां दी
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बताया कि केंद्र सरकार के रोजगार मेले की श्रृंखला में यह सातवां मेला है। यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर से शुरू हुआ था। अब तक 4 लाख 33 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है।